बहराइच: वेतन न मिलने पर संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। पयागपुर के विद्युत संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक संविदा कर्मियों का धरना जारी रहेगा। जिले के विद्युत संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि संविदा कर्मी वेतन के …

बहराइच। पयागपुर के विद्युत संविदा कर्मियों ने शुक्रवार को वेतन न मिलने के विरोध में कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी ने कहा कि जब तक वेतन नहीं मिलेगा, तब तक संविदा कर्मियों का धरना जारी रहेगा।

जिले के विद्युत संविदा कर्मियों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा है। जबकि संविदा कर्मी वेतन के लिए जिला मुख्यालय से लेकर विद्युत उपकेंद्र पर धरना दे चुके हैं। परेशान कर्मचारियों ने शुक्रवार को विद्युत उपकेंद्र पयागपुर में कार्य बहिष्कार कर दिया। सभी ने उप केंद्र परिसर में वेतन दिलाए जाने की मांग को लेकर धरना दिया। कर्मचारियों के मुताबिक वेतन न मिलने से उनके परिवार का खर्च नहीं चल पा रहा है।

शिकायती पत्र पर विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। सभी का कहना है कि जब तक वेतन दिलाने का आश्वासन नहीं दिया जाएगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा। धरने के दौरान संविदा कर्मी मौजूद रहे।

पढ़ें-मुरादाबाद : सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, बाल-बाल बचा पति

संबंधित समाचार