बंगाली एक्ट्रेस मंजूषा नियोगी ने की आत्महत्या, 15 दिन में तीसरी मौत
मुंबई। कोलकाता में आज एक और मॉडल अभिनेत्री मंजूषा नियोगी ने खुदकुशी कर ली। मंजूषा नियोगी का शव आज उनके पाटुली के घर में फंदे से लटकता मिला। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंजूषा नियोगी पेशे से मॉडल हैं और हाल में ही …
मुंबई। कोलकाता में आज एक और मॉडल अभिनेत्री मंजूषा नियोगी ने खुदकुशी कर ली। मंजूषा नियोगी का शव आज उनके पाटुली के घर में फंदे से लटकता मिला। मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंजूषा नियोगी पेशे से मॉडल हैं और हाल में ही पटोली स्थित उनके घर में ऐक्ट्रेस का शव फंदे से लटका मिला। मंजूषा ने कुछ टीवी शोज में छोटे मोटे रोल किए हैं। कांची टीवी शो में वह नर्स के किरदार में नजर आई थीं। वह अपना करियर इंडस्ट्री में संवारने में ही लगी थी।
पिछले तीन दिनों में यह दूसरी एक्ट्रेस की मौत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि बीते 15 दिनों में कोलकाता में तीन अभिनेत्रियों की मौत हो चुकी है। ये वाकई में चौंका देने वाली घटना है।
पढ़ें- ‘भूल भुलैया 3’ पर लगी पक्की मुहर, भूषण कुमार ने किया ऐलान
