उन्नाव: 5 साल के मासूम के साथ की दरिंदगी, रेप के बाद छत से फेंका, मुकदमा दर्ज
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदे ने पांच साल की मासूम से दरिंदगी के बाद उसे छत से फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। …
उन्नाव। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक दरिंदे ने पांच साल की मासूम से दरिंदगी के बाद उसे छत से फेंक दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर के बताया की उसकी 5 साल की बेटी गुरुवार घर के बाहर बरामदे में सो रही थी। पड़ोसी लवकुश उर्फ गुड्डू (30) ने उसे अपने छत पर ले जाकर दुष्कर्म किया। देर रात तक बच्ची नहीं मिली तो परिजन ढूंढ़ने लगे। गुड्डू के घर पहुंचने पर आरोपी ने परिजनों को आता देख बच्ची को छत से नीचे फेंक दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन बच्ची को लेकर हसनगंज कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने बच्ची को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सीओ आरके शुक्ला ने बताया कि तहरीर के आधार पर पॉस्को सहित अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पढ़ें-बहराइच: वेतन न मिलने पर संविदा कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया धरना
