रायबरेली: कार और बाइक की हुई टक्कर, दुर्घटना के बाद पांच किमी तक बाइक को घसीटती रही कार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कल कार में फसी बाइक सड़क पर पांच किमी तक घसीटती रही और कार चालक कार को तेजी के साथ सड़क पर भगाता रहा। इस दौरान बाइक चालक सड़क के किनारे खड्डें में गिरकर घायल हो गया था। यह हादसा नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह का है। …

रायबरेली। बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद कल कार में फसी बाइक सड़क पर पांच किमी तक घसीटती रही और कार चालक कार को तेजी के साथ सड़क पर भगाता रहा। इस दौरान बाइक चालक सड़क के किनारे खड्डें में गिरकर घायल हो गया था।

यह हादसा नसीराबाद थाना क्षेत्र के छतोह का है। क्षेत्र के गांव विशेश्वरगंज निवासी देशराज कोरी पेट्रोल पंप पर बाइक में ईंधन भराने आया था। ईंधन लेने के बाद वह सड़क के किनारे खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहा था। इस बीच छतोह की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसको टक्कर मार दिया। जिससे देशराज उछलकर सड़क के किनारे खड्ड में गिर गया। किंतु उसकी बाइक कार में फंस गई।

आसपास के लोगों ने शोर करना शुरू किया तो कार चालक ने कार की गति बढ़ा दी। इससे कार में फंसी बाइक सड़क पर घसीटती रही और रगड़ के कारण सड़क से चिंगारी निकल रही थी। कार चालक पांच किमी तक बाइक को घसीटते हुए नसीराबाद थाना पहुंचा। जहां उसे हिरासत में ले लिया गया है। उधर बाइक सवार को घायल अवस्था में पहले सीएचसी ले जाया गया। जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

पढ़ें-हरदोई : सड़क हादसे में साले-बहनोई की मौत, शादी समारोह में जाते समय ट्रक ने मारी टक्कर

संबंधित समाचार