60 साल के हुए रवि शास्त्री, सचिन तेंदुलकर समेत इन खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन की बधाई
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर रवि शास्त्री आज पूरे 60 वर्ष के हो गए। साल 1962 में आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। इस खास दिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। इन बधाई संदेशों में सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों के बधाई संदेश भी …
नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व ऑलराउंडर क्रिकेटर रवि शास्त्री आज पूरे 60 वर्ष के हो गए। साल 1962 में आज ही के दिन उनका जन्म हुआ था। इस खास दिन पर उन्हें सोशल मीडिया पर खूब बधाई संदेश मिल रहे हैं। इन बधाई संदेशों में सचिन तेंदुलकर समेत कई खिलाड़ियों के बधाई संदेश भी शामिल हैं। इन सब में आईपीएल की फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स की बर्थडे विश बेहद ही हटकर है।
Birthday wishes are optional when you celebrate life daily. ?
Enjoy your day, @RaviShastriOfc! ?? pic.twitter.com/Ibii4ivLMK
— Rajasthan Royals (@rajasthanroyals) May 27, 2022
राजस्थान रॉयल्स ने एक ट्वीट में शास्त्री की कुछ फोटोज शेयर करते हुए लिखा है, ‘जब आप जिंदगी को रोज सेलिब्रेट कर रहे हैं तो जन्मदिन की शुभकामनाएं बस वैकल्पिक हैं। आप इस दिन को एंजॉय कीजिए, रवि शास्त्री’ इस ट्वीट में जो फोटो शेयर की गई हैं वह हाल ही में आए रवि शास्त्री के एक एड से ली गई हैं। इन तस्वीरों में रवि शास्त्री नाइट क्लब ड्रेस में नजर आ रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के इस खास ट्वीट पर रवि शास्त्री ने भी रिप्लाई दिया है। उन्होंने लिखा है, ‘हाहा, धन्यवाद टीम राजस्थान रॉयल्स’।
रवि शास्त्री को इन खिलाड़ियों ने दी जन्मदिन की बधाई
Happy birthday to a teammate and a friend who lives & breathes cricket and was always there to discuss cricket with me!
Hope you're celebrating the day just like the doctor ordered, Ravi! ? pic.twitter.com/hi3kU9XbEI
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) May 27, 2022
230 international matches ?
6938 runs & 280 wickets in international cricket ?
1983 World Cup-winner ?Birthday wishes to the former #TeamIndia Captain & former India Head Coach @RaviShastriOfc. ? ? pic.twitter.com/dGZ4Rc03ZR
— BCCI (@BCCI) May 27, 2022
Happy Birthday @RaviShastriOfc Bhai! Best wishes, always ?? pic.twitter.com/lPoOIuInpA
— Ajinkya Rahane (@ajinkyarahane88) May 27, 2022
Pick any iconic moment in Indian cricket in last few decades and you'll find @RaviShastriOfc there. On the field, in the comm box or in the dressing room. Happy Birthday to Indian cricket's man for all seasons. pic.twitter.com/w1ZYoUtJas
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) May 27, 2022
Happy birthday @RaviShastriOfc Sir, appreciate your support always. Have a great day and year ahead. God bless you. ? pic.twitter.com/wiJqwfUXt8
— Kuldeep yadav (@imkuldeep18) May 27, 2022
Happy birthday @RaviShastriOfc Sir?? pic.twitter.com/f5thEVM5MY
— Krishnappa Gowtham (@gowthamyadav88) May 27, 2022
Happy Birthday to the man Indian Cricket has always been able to rely on, as a player and as a coach ??
Have a great one, @RaviShastriOfc ?? pic.twitter.com/XtgqN06byl
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) May 27, 2022
? 6938 international runs and 280 wickets
? Former captain and head coach of India
?️ Elite in the commentary boxWishing a very happy birthday to the charismatic Ravi Shastri ? pic.twitter.com/Fp6RfMUiJC
— ICC (@ICC) May 27, 2022
रवि शास्त्री का करियर
रवि शास्त्री के इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ 1981 में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने 80 टेस्ट मैचों में 11 शतक और 12 अर्धशतक की बदौलत 3830 रन बनाए। टेस्ट मैचों में उनके नाम पर 151 विकेट दर्ज हैं। रवि शास्त्री ने 150 वनडे इंटरनेशनल में चार शतक और 18 अर्धशतक के साथ उन्होंने 3108 रन बनाए। वनडे मैचों में शास्त्री ने अपनी फिरकी गेंदबाजी से 129 विकेट भी निकाले। रवि शास्त्री भारतीय टीम के हेड कोच भी रह चुके हैं। उनके कोच रहते हुए टीम इंडिया ने 43 टेस्ट में से 25 टेस्ट जीते। इस दौरान भारत ने दो बार ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज हराई। रवि शास्त्री के कार्यकाल में ही भारतीय टीम 37 महीनों तक लगातार आईसीसी टेस्ट रैंकिंग्स में टॉप पर रही।
ये भी पढ़ें : IPL 2022 : क्वालीफायर-2 से ठीक पहले RCB को झटका, दिनेश कार्तिक को BCCI ने लगाई फटकार
