मुरादाबाद: रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लाउंज की हुई शुरुआत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर अब यात्री नवनिर्मित वीआईपी लाउंज में ठहर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों से 30 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया। जबकि 12 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए यह शुल्क 20 रुपये लगेगा। ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन बैठने के लिए अब इधर-उधर भटकने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। रेलवे स्टेशन पर अब यात्री नवनिर्मित वीआईपी लाउंज में ठहर सकेंगे। इसके लिए यात्रियों से 30 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से शुल्क लिया। जबकि 12 वर्ष की उम्र के बच्चों के लिए यह शुल्क 20 रुपये लगेगा।

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को स्टेशन बैठने के लिए अब इधर-उधर भटकने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्री स्टेशन पर नए बने वातानुकूलित वीआईपी लाउंज का आनंद ले सकेंगे। रेलवे ने ट्रेन या अपने परिचित के इंतजार के लिए लोगों को साफ सुथरी जगह मुहैया कराई है। शुक्रवार को मुरादाबाद के रेलवे स्टेशन पर वीआईपी लाउंज का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया की वीआईपी लाउंज में यात्री ठहर सकेंगे। लाउंज में किसी भी श्रेणी के टिकट यात्रियों को पे एंड यूज के आधार पर बैठने की सुविधा दी गई है। जिसके लिए 30 शुल्क निर्धारित किया गया है।

रेलवे स्टेशन पर शुभारंभ के दौरान स्टेशन के सीएमआई जितेंद्र सिंह, सीआईटी विजयंत शर्मा, सरदार जोगेंदर पाल सिंह, विशेष कुमार, अमित सक्सेना व बुशरा जाफरी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:- अयोध्या: कृषि विश्वविद्यालय के 32 छात्र यूपीपीएससी में चयनित, विवि के कुलपति ने छात्रों को दी बधाइयां

संबंधित समाचार