साइबर फ्रॉड का शिकार बने प्रोड्यूसर बोनी कपूर, Credit Card से हुई लाखों की चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर बने साइबर क्राइम के शिकार। बोनी कपूर के लगभग 4 लाख रुपये क्रेडिट कार्ड से चोरी कर लिए गए। जिसकी जांच पुलिस कर रही है। बतादें कि उनके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की जानकारी हासिल करके किसी ने 4 लाख रुपये की चोरी कर ली है। चोरी के मामले को …

मुंबई। फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर बने साइबर क्राइम के शिकार। बोनी कपूर के लगभग 4 लाख रुपये क्रेडिट कार्ड से चोरी कर लिए गए। जिसकी जांच पुलिस कर रही है।
बतादें कि उनके क्रेडिट कार्ड (Credit Card) की जानकारी हासिल करके किसी ने 4 लाख रुपये की चोरी कर ली है। चोरी के मामले को लेकर मुंबई की अंबोली पुलिस ने बुधवार को इन्फोरमेशन टेक्नोलोजी एक्ट की सम्बंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आपको बतादें कि जानकारी के मुताबिक मार्च के महीने में बोनी कपूर को पता चला कि उनके बैंक खाते से पैसे निकाल लिए गए। इस बारे में उन्होंने बैंक से पूछा तो फर्जीवाड़े की जानकारी मिली। फर्जीवाड़े की मिली जानकारी के बाद बोनी कपूर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

जांच के दौरान पता चला कि बोनी कपूर से किसी ने क्रेडिट कार्ड की जानकारी नहीं मांगी थी और साथ ही उनके पास कोई फर्जी फोन कॉल भी नहीं आया। मगर अधिकारियों कहना हैं कि उन्हें संदेह है कि किसी ने कार्ड का उपयोग करते समय डेटा प्राप्त किया था। बतादें कि 9 फरवरी को साइबर फ्रॉडने पांच ट्रांजेक्शन कर बोनी के खाते से 3 लाख 82 हजार रुपये ट्रांसफर किए। पहले की जानकारी मिली है कि बोनी कपूर के Bank Account से पैसा गुरुग्राम (Gurugram) की एक कंपनी के खाते में गया है।

पढ़ें-लखनऊ: वेलेंटाइन वीक में हनी ट्रैपिंग और साइबर फ्रॉड के मामले आ रहे सामने, रहें सावधान

संबंधित समाचार