बाराबंकी: सूरतगंज विद्युत उपकेंद्र पर धमाका, दो दर्जन गांव की बिजली हुई गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। सूरतगंज विद्युत उप केंद्र में हुए तेज धमाके के बाद दो दर्जन गांव की बिजली गुल हो गई। उप केंद्र की ट्रॉली में आग लगने से वहां रखें सभी बिजली उपकरण जल गए। आनन-फानन में बिजली कर्मचारियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। तहसील फतेहपुर के महमदपुर थाना अंतर्गत सूरतगंज पावर हाउस …

बाराबंकी। सूरतगंज विद्युत उप केंद्र में हुए तेज धमाके के बाद दो दर्जन गांव की बिजली गुल हो गई। उप केंद्र की ट्रॉली में आग लगने से वहां रखें सभी बिजली उपकरण जल गए। आनन-फानन में बिजली कर्मचारियों ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई।

तहसील फतेहपुर के महमदपुर थाना अंतर्गत सूरतगंज पावर हाउस में सुबह अचानक हेतमापुर फीडर की ट्रॉली में तेज धमाके के साथ आग लग गई। जिससे वहां फौजी बिजली पर कई उपकरण जलकर राख हो गए। धमाके के बाद 2 दर्जन से अधिक गांव की विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप ठफ हो गई। केंद्र में हुआ धमाका इतनी तेज था कि मौके पर बड़ी संख्या में वहां लोग एकत्रित हो गए। धमाके का कारण क्या रहा अभी तक जांच में स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इसके संबंध में मुख्य अभियंता एसपी मिश्रा ने बताया है की फतेहपुर फील्डर की एक ट्रॉली जल गई है। मैकेनिक लगातार मरम्मत कार्य में लगे हुए हैं। बहुत जल्द बिजली आपूर्ति पूर्व की तरह सुचारू हो जाएगी।

पढ़ें-गाजियाबाद को करीब 56 दिन बाद मिला स्थाई एसएसपी, कार्यवाहक मुनीराज हुये परमानेंट

संबंधित समाचार