बाराबंकी: अब गांव में नहीं चलेगी प्रधान और सचिव की मनमानी, कम्प्यूटर से ही करनी होगी सारी फीडिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। अमूमन ग्राम पंचायत के कार्यों में धांधली की शिकायतें आम हो गई थी । प्रधान और सचिव स्तर से मनमाने ढंग से भुगतान की शिकायतें आती रहती थी ।शासन की मंशा के अनुरूप अब ग्राम पंचायत का रिकार्ड डिजिटल होने जा रहा है ।इसको लेकर सरकार की तरफ़ से शासनादेश भी जारी कर दिया …

बाराबंकी। अमूमन ग्राम पंचायत के कार्यों में धांधली की शिकायतें आम हो गई थी । प्रधान और सचिव स्तर से मनमाने ढंग से भुगतान की शिकायतें आती रहती थी ।शासन की मंशा के अनुरूप अब ग्राम पंचायत का रिकार्ड डिजिटल होने जा रहा है ।इसको लेकर सरकार की तरफ़ से शासनादेश भी जारी कर दिया गया है ।अब ग्राम पंचायत में लगे कम्प्यूटर का डिजिटल एड्रेस जिसे ( आईपी एड्रेस) के जरिए पूरा लेखा जोखा शासन स्तर पर देखा जा सकता है ।

पंचायत सहायक ग्राम पंचायतों की कार्ययोजना, भुगतान के बाउचर्स की फीडिंग कम्प्यूटर में करेंगे ।गांव में किए जाने वाले कार्यों का भुगतान ग्राम सचिवालय में कम्प्यूटर से प्रधान और सचिव की मौजूदगी में पंचायत सहायक द्वारा किया जायेगा ।जिस ग्राम पंचायत में अभी कम्प्यूटर की सुविधा नहीं हो पाई है वहां पड़ोस के ग्राम पंचायत से फीडिंग का कार्य किया जायेगा ।जिले में इस व्यवस्था को एक जून से लागू कर दिया जायेगा । इस बाबत शासन स्तर से सभी जिलों को पत्र भेजा जा चुका है ।

अभी तक ग्राम पंचायत में विकास कार्यों का भुगतान सचिव और प्रधान की ही सहमति पर्याप्त थी । सचिव घर बैठे भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर देते थे । लेकिन नई व्यवस्था के तहत प्रधान की उपस्थिति मे पंचायत सहायक द्वारा ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जायेगी । ये पंचायत सहायक मिनी सचिवालय में लगे कम्प्यूटर में सभी प्रक्रिया को फ़ीड करेंगे । जिले में 1161ग्राम पंचायतें है जिनमें से 1124 ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों की भर्ती की जा चुकी है ।बाकी बचे ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायकों के भर्ती की प्रक्रिया चल रही है जो जल्दी पूरी कर ली जायेगी ।

पढ़ें-हरदोई: तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आए बाइक सवारों की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

संबंधित समाचार