मेरठ: जिले में फिर सताने लगी गर्मी, तापमान 41 डिग्री के पार पहुंचने की जताई जा रही आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ। प्री मानसून की बारिश बाद जिले में फिर से गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। आज शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मई माह के बचे हुए दिनों में तापमान में बढ़ाेतरी होगी। आज मेरठ का तापमान 37 डिग्री पर पहुंच रहा है। …

मेरठ। प्री मानसून की बारिश बाद जिले में फिर से गर्मी का कहर बढ़ने लगा है। आज शुक्रवार सुबह से ही तेज धूप निकली हुई है।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मई माह के बचे हुए दिनों में तापमान में बढ़ाेतरी होगी। आज मेरठ का तापमान 37 डिग्री पर पहुंच रहा है। वहीं 28 मई को तापमान 41 डिग्री पहुंचने का अंदाजा बताया गया है।

रविवार और सोमवार को यूपी के अलग अलग जिलों में हुई बारिश के बाद मेरठ का तापमान 10 डिग्री गिर गया।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहना

मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एम शमीम का कहना है कि मेरठ और आसपास के जिलों में तापमान फिर से बढ़ने लगा है। शुक्रवार को हवा की स्पीड 6 से 7 किमी प्रति घंटा की है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। 28 मई से वेस्ट यूपी के मेरठ, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, नोएडा, बागपत, बुलंदशहर, मुरादाबाद, आगरा, अलीगढ़ और आसपास के जिलों में गर्मी और भी बढ़ेगी। तापमान 41 डिग्री को पार कर जाएगा।

पढ़ें-आजमगढ़: दुकानदार और ग्राहक के बीच ‘सुविधा शुल्क’ को लेकर हुई मारपीट

संबंधित समाचार