रामपुर: छज्जे के मलबे में दबकर युवक की मौत, साथी घायल
रामपुर/भोट, अमृत विचार। भोट थाना क्षेत्र में छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर गए। दोनों को अस्पताल ले जाया। डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे …
रामपुर/भोट, अमृत विचार। भोट थाना क्षेत्र में छज्जा गिरने से एक युवक की मौत हो गई।जबकि दूसरा घायल हो गया।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर गए। दोनों को अस्पताल ले जाया। डाक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया। मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। बाद में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
भोट थाना क्षेत्र के रम्पुरा गांव निवासी रामकुंवर की दो पुत्रियों की शुक्रवार को बारात आनी। इससे गुरूवार रात में केमरी थाना क्षेत्र के गंगापुर कदीम गांव निवासी ओमप्रकाश (20वर्ष) व संजू सैनी (18 वर्ष) रामकुंवर के घर में लाइट व डीजे की तार फिटिंग कर रहे थे। ओमप्रकाश दीवार के छज्जे में चढ़ कर बिजली की तार जोड़ रहा था कि अचानक छज्जा भरभराकर नीचे गिर गया। छज्जे के नीचे खड़ा संजू सैनी मलवे में दब गया।
छज्जा गिरने पर घर में मौजूद मेहमानों में चीख पुकार मच गई। मेहमानों के साथ ही तमाम ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। मलवे में दबे दोनों युवकों को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय भिजवाया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल संजू सैनी (18 वर्ष ) को मृत घोषित कर शव मोर्चरी में रखवा दिया। शुक्रवार दोपहर बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया,हादसे में घायल जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें:- रायबरेली: ग्रामीण पत्रकारिता दिवस के रूप में मनाई गई बालेश्वर बाबू की पुण्यतिथि
