ललितपुर: फर्जी अंक पत्र देकर नौकरी पाने वाली महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक महिला के खिलाफ फर्जी अंक पत्र देकर डाकखाने में नौकरी हासिल करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला शुक्रवार को पंजीकृत किया गया। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदौरा निवासी सोनम यादव पत्नी शैलेन्द्र यादव द्वारा फर्जी अंकपत्र के आधार पर ग्रामीण डाक सेवा में डाकपाल की नौकरी …

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के ललितपुर में एक महिला के खिलाफ फर्जी अंक पत्र देकर डाकखाने में नौकरी हासिल करने के आरोप में धोखाधड़ी का मामला शुक्रवार को पंजीकृत किया गया। कोतवाली तालबेहट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वेदौरा निवासी सोनम यादव पत्नी शैलेन्द्र यादव द्वारा फर्जी अंकपत्र के आधार पर ग्रामीण डाक सेवा में डाकपाल की नौकरी पा ली गई थी।

लेखा कार्यालय महोबा द्वारा पुलिस अधीक्षक को भेजे गये शिकायती पत्र में बताया गया कि कोतवाली तालबेहट क्षेत्र के बेदौरा निवासी सोनम यादव द्वारा जीडीएस ऑनलाइन एंगेजमेन्ट साइकल 3 के तहत ग्रामीण डाक सेवक शाखा डाकपाल महोबा लेखा कार्यालय महोबा, हमीरपुर के पद पर नियुक्ति हेतु फर्जी अंकसूची, प्रमाण पत्र प्रस्तुत किये गये। इस कार्यालय द्वारा 5 जनवरी को संलग्नक जारी करके 10 दिवस के भीतर दस्तावेजों के सत्यापन के लिए कार्यालय में उपस्थित होने के लिये आदेश दिया गया था।

महिला 25 जनवरी को इस कार्यालय में दस्तावेजों के सत्यापन के लिए उपस्थित हुईं तथा मूल दस्तावेज विद्यालय की प्रमाण पत्र, सह अंक सूची एवं कम्प्यूटर शैक्षणिक प्रमाण पत्र के सत्यता की जांच के लिए इस कार्यालय में जमा करा दिये गये। इस प्रकरण में उक्त अभ्यर्थी के हाईस्कूल प्रमाणपत्र अंक सूची जो तमिलनाडु राज्य सरकार द्वारा बताई गई थी, जांच उपरान्त फर्जी पाई गई। डाक सेवा अधिकारियों के शिकायती पत्र पर कोतवाली तालबेहट में सोनम पत्नी शैलेन्द्र यादव के विरूद्ध 420, 467, 478, 471 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-प्रतापगढ़: एटीएम से धोखाधड़ी कर पैसा निकालने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित समाचार