बिसौली: पदाधिकारी पकड़ने पर कोतवाली गेट पर धरना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बारात आई थी। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीपाल का गांव के ही कुछ लोगों के विवाद हो गया। श्रीपाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य ट्रैक्टर-ट्राली …

अमृत विचार, बिसौली। कोतवाली बिसौली क्षेत्र के गांव हुसैनपुर में बारात आई थी। इसी दौरान भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक उपाध्यक्ष श्रीपाल का गांव के ही कुछ लोगों के विवाद हो गया। श्रीपाल ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनो को पकड़ लिया। जानकारी होने पर भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी व सदस्य ट्रैक्टर-ट्राली से थाने पर पहुंचे।

पुलिस से श्रीपाल को छोड़ने को कहा लेकिन पुलिस ने छोड़ने से मना कर दिया। जिसके चलते भाकियू पदाधिकारी दरी बिछाकर कोतवाली के गेट पर धरना देने बैठ गए। एक घंटे के बाद कोतवाल विजेंद्र सिंह ने किसानों से बात करके शांत कराया। पुलिस ने श्रीपाल का शांतिभंग में चालान किया। श्रीपाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके साथ अभद्रता की। जिलाध्यक्ष रामचंद्र यादव, तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार, पप्पू, संजय यादव, मुकेश भदौरिया, राजपाल सिंह, शोपाली यादव, हरपाल, जगमाल, चरण सिंह, झम्मन सिंह, राम बहादुर, अशोक पाल आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें- बरेली: अस्पताल में बम रखने की सूचना से मचा हड़कंप

संबंधित समाचार