बरेली: महिला को जलाकर मारने का आरोप, अस्पताल में शव छोड़ ससुरालिए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल में आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत का पता लगा उसका पति व ससुराल वाले अस्पताल से फरार हो गए। महिला के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पीलीभीत …

अमृत विचार, बरेली। जिला अस्पताल में आग से झुलसी विवाहिता की उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही महिला की मौत का पता लगा उसका पति व ससुराल वाले अस्पताल से फरार हो गए। महिला के परिजनों को सूचना देने के बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीलीभीत के थाना जहानाबाद क्षेत्र के सहजना निवासी मटरू लाल ने अपनी 26 वर्षीय बेटी बेबी रानी का विवाह शेरगढ़ निवासी नरेश के साथ एक साल पहले किया था। मटरू लाल का आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहते थे। बुधवार को नरेश ने अपने परिवार की मदद से उसको आग लगा दी। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शुक्रवार सुबह बेबी ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जैसे ही उसके पति नरेश को पता चला वह अपने परिवार के साथ वहां से फरार हो गया। मृतका के पिता मटरू लाल ने बताया कि वह छह माह की गर्भवती थी। उसके बाद भी दहेज के लिए उसे आए दिन प्रताड़ित किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें- बरेली: परिवहन मंत्री के निरीक्षण को लेकर अधिकारी सतर्क

संबंधित समाचार