बहराइच: एसपी ने पुलिस लाइन में ली परेड की सलामी, जवानों के साथ लगाई दौड़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। साथ ही मातहतों के साथ खुद भी दौड़ लगाई। उन्होंने ड्रिल को और बेहतर करने को कहा। डायल-112 की गाड़ियों के रख-रखाव को देखा साथ ही मातहतों को पुलिस लाइन की साफ-सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने की नसीहत दी। एसपी ने शुक्रवार …

हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी ली। साथ ही मातहतों के साथ खुद भी दौड़ लगाई। उन्होंने ड्रिल को और बेहतर करने को कहा। डायल-112 की गाड़ियों के रख-रखाव को देखा साथ ही मातहतों को पुलिस लाइन की साफ-सफाई और स्वच्छता पर ध्यान देने की नसीहत दी।

एसपी ने शुक्रवार को पुलिस लाइन के परेड ग्राउंड में परेड की सलामी ली। इसके बाद पुलिस जवानों की फिटनेस के लिए उनकी दौड़ लगवाई, साथ हाकिम भी दौड़े।परेड में एकरूपता और अनुशासन बनाए रखने के टोली वार ड्रिल कराई गई। एसपी ने उसे और बेहतर बनाने के लिए आरआई को निर्देशित किया। पुलिस लाइन के क्वार्टर गार्ड, जीडी, कैश, सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना स्टोर, शस्त्रागार, डीसीआर व परिवहन शाखा का निरीक्षण किया।

आदेश कक्ष में गार्द कमांडरों के रजिस्टरों को परखा और उनके बेहतर रख-रखाव के लिए निर्देश दिए।डायल-112 की गाड़ियों का निरीक्षण करते हुए टैबलेट के रख-रखाव और फर्स्ट-एड बाक्स में रखी एक्सपायरी दवाओं को बदलने को कहा। डायल-112 पर तैनात पुलिस जवानों की कार्य कुशलता और उनकी दक्षता को जांचा गया।इस दौरान एएसपी पूर्वी, पश्चिमी,सीओ लाइन,सीओ शाहाबाद व सीओ ट्रेनी भी मौजूद रहीं।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: पुलिस लाइन सभागार में आयोजन हुई साइबर कार्यशाला, हेल्प डेस्क की जानकारी दी

संबंधित समाचार