बहराइच: सिपाही ने युवती को दिया ब्लड, कल होगा ऑपरेशन, चारों तरफ हो रही सराहना
बहराइच। महसी तहसील के साधुवापुर निवासी युवती का शनिवार को जिला अस्पताल में आपरेशन होना है। खून की जरूरत थी। जिसकी जानकारी होने पर थाने में तैनात सिपाही ने पूरी कर दी। पुलिस के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। महसी तहसील के ग्राम सधुवापुर निवासी अंजली देवी पुत्री दुर्गेश कुमार के पित्ताशय …
बहराइच। महसी तहसील के साधुवापुर निवासी युवती का शनिवार को जिला अस्पताल में आपरेशन होना है। खून की जरूरत थी। जिसकी जानकारी होने पर थाने में तैनात सिपाही ने पूरी कर दी। पुलिस के इस कार्य की लोग सराहना कर रहे हैं। महसी तहसील के ग्राम सधुवापुर निवासी अंजली देवी पुत्री दुर्गेश कुमार के पित्ताशय में पथरी होने के कारण शनिवार को ऑपरेशन होना है। युवती को ब्लड की बहुत ही सख्त आवश्यकता थी।
सधुवापुर के रहने वाले लक्षमेंद्र बाजपाई ने सदस्य जिला पंचायत भरत लाल पांडेय ददुआ को फोन किया। बताया कि एक यूनिट ब्लड की अति आवश्यकता है। सदस्य जिला पंचायत ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर पोस्ट डाली पोस्ट को देखते ही बौंडी थाने में कार्यरत मुख्य आरक्षी अमित कुमार मिश्र जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने पहुंचकर मरीज को एक यूनिट ब्लड देकर उसकी जान बचाई।
जिसकी सोशल मीडिया पर काफी सराहना की जा रही है और ऐसे कर्मचारी ने एक ऐसा संदेश दिया है जो पुलिस और आम जनमानस के बीच नफरत को खत्म करने का काम करेगा, अमित मिश्रा ने रक्तदान कर यह साबित कर दिया है कि पुलिसकर्मी भी एक आम इंसान की तरह किसी के भाई बेटे पिता पति जैसे संबंध होते हैं। अमित के इस कार्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। लोग सिपाही के इस कार्य की सराहना कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: ‘ओ निगेटिव’ ब्लड दान कर अनूप बन गए महादानी
