मेरठ: भ्रष्टाचार की शिकायत के बाद SSP ने 500 सिपाहियों का किया ट्रांसफर, जल्द दोबारा होगी बड़ी कार्रवाई
मेरठ। एसएसपी ने 500 पुलिसकर्मियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया है। कई मामलों में गोपनीय जांच भी कराई जा रही है। यह कदम भ्रष्टाचार-लापरवाही और वसूली की शिकायतों के चलते उठाया गया। पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों की शिकायत के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। इस व्हाट्सएप …
मेरठ। एसएसपी ने 500 पुलिसकर्मियों का एक साथ ट्रांसफर कर दिया है। कई मामलों में गोपनीय जांच भी कराई जा रही है। यह कदम भ्रष्टाचार-लापरवाही और वसूली की शिकायतों के चलते उठाया गया।
पुलिस विभाग में भ्रष्टाचार और अवैध गतिविधियों की शिकायत के लिए एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने व्हाट्सएप नंबर जारी किया था। इस व्हाट्सएप नंबर पर एसएसपी के पास पिछले कुछ समय से यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मियों की शिकायतें पहुंच रही थी। कई शिकायतों में आरोप लगाया गया कि यूपी 112 पर तैनात पुलिसकर्मी अवैध गतिविधियों को अंजाम दिलाते हैं। भ्रष्टाचार की शिकायतें भी की जा रही थी।
शिकायतों के आधार पर एसएसपी ने एक साथ 500 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर कर दिया है। यूपी 112 में तैनात दरोगा, सिपाही, हेड कांस्टेबल और होमगार्ड को एक जगह से दूसरी जगह पर भेजा गया है। साथ ही गोपनीय जांच भी शुरू करा दी गई है। जल्द ही मामले में दोबारा बड़ी कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें- कुत्ते के साथ सैर पर विवाद IAS संजीव खिरवार का लद्दाख तो पत्नी का अरुणाचल प्रदेश ट्रांसफर
