रायबरेली: अलग-अलग स्थानों पर हुई दो संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
रायबरेली। शनिवार की सुबह मिल एरिया और ऊंचाहार में अलग अलग मामलों में दो संदिग्ध मौतें हुई है। पुलिस ने दोंनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। शहर से जुड़े मिल एरिया थाना क्षेत्र के बिरला फैक्ट्री के सामने एक शव मिला है। मृतक महेश कुमार, जगदीशपुर गांव का रहने वाला …
रायबरेली। शनिवार की सुबह मिल एरिया और ऊंचाहार में अलग अलग मामलों में दो संदिग्ध मौतें हुई है। पुलिस ने दोंनो शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
शहर से जुड़े मिल एरिया थाना क्षेत्र के बिरला फैक्ट्री के सामने एक शव मिला है। मृतक महेश कुमार, जगदीशपुर गांव का रहने वाला है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह प्लाई वुड फैक्ट्री में आपरेटर का काम करता था। शुक्रवार की शाम को वह फैक्ट्री में भुगतान लेने गया था। उसके बाद वापस नहीं लौटा।
रात भर परिजन उसकी तलाश करते रहे। शनिवार की सुबह उसका शव बिरला फैक्ट्री के सामने पड़ा हुआ मिला तो क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। मृतक की पत्नी ने हत्या करके शव फेंके जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।
उधर ऊंचाहार क्षेत्र के पट्टी रहस कैथवल गांव की बन रही सड़क में काम करने वाले श्रमिक की संदिग्ध मौत हुई है। लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज कोतवाली के गांव रहजनियां निवासी श्याम जी पुत्र रामनरेश विगत कई माह से यहां मजदूरी करता था।
शनिवार की सुबह अचानक उसको उल्टियां शुरू हो गई। उसके साथी उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लिया है। मजदूर की मौत की वजह की जांच की जा रही है।
पढ़ें-वाराणसी: झोपड़ी में लगी आग, पांच साल के मासूम की झुलसकर मौत
