आईपीएल का फाइनल हाउसफुल, टिकट हो रहे ब्लैक, होटल-फ्लाइट का भी किराया बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। आईपीएल का फाइनल मैच इस साल गुजरात टाइटंस और राजस्थान टीम के बीच होगा। रात आठ बजे से शुरू होने वाले मैच को लेकर फैंस में इतना उत्साह है कि ऑनलाइन …

नई दिल्ली। आईपीएल के 15वें सीजन का फाइनल रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसको लेकर तैयारियां जोरो पर हैं। आईपीएल का फाइनल मैच इस साल गुजरात टाइटंस और राजस्थान टीम के बीच होगा। रात आठ बजे से शुरू होने वाले मैच को लेकर फैंस में इतना उत्साह है कि ऑनलाइन टिकट कुछ ही घंटों में बिक गए, जिन्हें नहीं मिले, वे ब्लैक में टिकट की जुगाड़ में हैं।

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले फाइनल मुकाबले से पहले 50 मिनट की क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें बड़ी संख्या में बॉलीवुड सितारे और वीआईपी गेस्ट पहुंचेंगे। फाइनल में बड़े राजनेता भी पहुंच सकते हैं, इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। स्टेडियम जाकर आईपीएल फाइनल देखने के लिए फैंस 9 गुना अधिक दाम चुकाने से भी नहीं हिचक रहे हैं। सबसे सस्ता टिकट 800 रुपए से शुरू होता है। इसके लिए फैंस ब्लैक में 8,000 रुपए तक देने को तैयार हैं। 1,500 रुपए वाली टिकट 15,000 रुपए में खरीदी जा रही है। 1.32 लाख दर्शक क्षमता वाला नरेंद्र मोदी स्टेडियम रविवार को पूरा भरने की संभावना है। यहां पहली बार किसी मैच में इतने दर्शक आएंगे।

स्टेडियम का सबसे महंगा टिकट 65 हजार रुपए का है, जो सारे टिकट बिक चुके हैं। स्टेडियम से जुड़े अधिकारी ने 65 हजार वाले टिकट में विशेष केबिन, असीमित भोजन, टीवी और आरामदायक सोफा उपलब्ध कराया जाता है। ये सभी टिकट बिक चुके हैं।’ फाइनल के लिए दूसरे शहरों से भी फैंस अहमदाबाद पहुंच रहे हैं। मेट्रो शहरों से अहमदाबाद आने व वापसी की फ्लाइट का किराया दोगुने से ज्यादा बढ़ चुका है। वहीं शहर के होटलों में बुकिंग बढ़ गई है। 7,000 रु. वाले डीलक्स और एग्जीक्यूटिव कमरों की बुकिंग 15 हजार रु. में हो रही है। सबसे ज्यादा बुकिंग मुंबई, पुणे, दिल्ली, बेंगलुरु से हो रही है।

ये भी पढ़ें : IPL 2022 : क्वालीफायर-2 से ठीक पहले RCB को झटका, दिनेश कार्तिक को BCCI ने लगाई फटकार

संबंधित समाचार