बाराबंकी: किशोर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर सभी सन्न रह गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसकी आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना रामनगर के मोहल्ला रामनगर …

बाराबंकी। थाना रामनगर अंतर्गत मोहल्ला रामनगर निवासी एक किशोर ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सुबह परिजनों को जानकारी होने पर सभी सन्न रह गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर उसकी आवश्यक लिखा पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना रामनगर के मोहल्ला रामनगर तीन निवासी बैजनाथ शर्मा के बेटा 17 साल शिवम शर्मा ने घर के एक कमरे में देर रात 3:30 बजे छत में लगे पंखे से साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी होने पर वह सभी हक्का-बक्का रह गए।

उन्होंने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दे दी। सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव को साड़ी के फंदे से उतारकर उस का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पढ़ें-रायबरेली: हिस्ट्रीशीटर ने गोली मारकर की आत्महत्या, युवक की प्रेमिका भी अपने घर पर मिली गंभीर रूप से घायल

संबंधित समाचार