अयोध्या: मंकीपॉक्स वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, निगरानी के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कोरोना वायरस की तर्ज पर सामने आए मंकीपॉक्स वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है। शासन की ओर से जारी एडवायजरी के तहत सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कहीं ओपीडी में ऐसे लक्षणों वाले मरीज सामने आते हैं तो तत्काल उनको …

अयोध्या। कोरोना वायरस की तर्ज पर सामने आए मंकीपॉक्स वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग एलर्ट हो गया है। शासन की ओर से जारी एडवायजरी के तहत सभी सीएचसी, पीएचसी और जिला अस्पताल को निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। कहा गया है कहीं ओपीडी में ऐसे लक्षणों वाले मरीज सामने आते हैं तो तत्काल उनको आईसोलेट किए जाने की व्यवस्था करें।

इसके अलावा कोरोना कंट्रोल रूम को भी निर्देश दिए गए हैं लोगों को जागरूक करने के लिए सावधानी सम्बंधित सूचनाओं को लोगों तक पहुंचाने की व्यवस्था करें। विदेश की यात्रा से लौटकर आए लोगों पर नजर रखने के लिए जिला प्रशासन से सहयोग मांगा गया है।

सीएमओ डॉ. अजय राजा ने शनिवार को यहां बताया कि शासन के निर्देश पर दूसरे राज्यों से आने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी चकत्ते वाले लोगों की निगरानी करने की जरूरत है। खासकर उन लोगों की जो हाल ही में किसी ऐसे देश से आए हों जहां मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं या वो मंकीपॉक्स मरीज के संपर्क में आए हैं। इन पर नजर रखने और इन्हें आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

शासन की ओर से दिए गए हैं यह निर्देश : सीएमओ ने बताया कि शासन ने निर्देशित किया है कि ऐसे मरीज के जब तक रैशेज न हटे, आइसोलेशन में रहना जरूरी है। सरकार ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) का पालन करने का निर्देश दिया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को सरकार की तरफ से भेजे गए परामर्श में कहा गया है कि जो लोग किसी मरीज के संपर्क में आए हैं। उनकी 21 दिनों की अवधि तक जांच की जाए।

इस तरह फैलता है मंकीपाक्स वायरस

मंकीपॉक्स के अधिकांश रोगियों ने बुखार, चकत्ते और लिम्फ नोड्स में सूजन की सूचना दी है और यह संदेह है कि यह एक आदमी से दूसरे आदमी में बड़ी श्वसन बूंदों के माध्यम से संचारित होता है।

4 हफ्ते तक रह सकते हैं लक्षण

मंकीपॉक्स एक स्व-सीमित बीमारी है और इसके लक्षण चार सप्ताह तक रह सकते है। यह संक्रमण 7 से 14 दिन तक रहता है, लेकिन कई केस में 21 दिनों तक भी रह सकता है।

पढ़ें-बढ़ते मंकीपॉक्स के मामलों को देखते हुए सरकार ने जारी किया अलर्ट, दिए यह निर्देश

संबंधित समाचार