बहराइच: 6814 आयकर दाताओं में से सिर्फ 679 किसानों से वापस ली गई धनराशि
बहराइच। जिले में प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ 6814आयकर दाता भी ले रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सभी से वसूली शुरू की गई। लेकिन फरवरी माह से चलाए जा रहे अभियान में महज 679 आयकर दाताओं ने राशि वापस की है। जबकि 318 आयकर दाताओं के खाते में कृषि विभाग की ओर …
बहराइच। जिले में प्रधान मंत्री सम्मान निधि योजना का लाभ 6814आयकर दाता भी ले रहे थे। इसकी जानकारी होने पर सभी से वसूली शुरू की गई। लेकिन फरवरी माह से चलाए जा रहे अभियान में महज 679 आयकर दाताओं ने राशि वापस की है। जबकि 318 आयकर दाताओं के खाते में कृषि विभाग की ओर से राशि नहीं भेजी गई है।
केंद्र सरकार की ओर से किसानों को आर्थिक लाभ देने के वर्ष 2017 में प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के तहत लाभार्थी किसानों को एक वर्ष में तीन किश्त में दो दो हजार रूपए उनके खाते में भेजा जाता है। लेकिन जिले के काफी संख्या में आयकर दाता भी इसका लाभ ले रहे थे। इसकी जब जानकारी हुई तो कृषि विभाग के साथ जिला प्रशासन हैरत में पड़ गया।
उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि जिले के 6814 आयकर दाताओं ने योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। इसमें 318 आयकर दाता किसानों को पहले ही चिन्हित कर लिया गया था। इन सभी किसानों के खाते में पीएम सम्मान निधि योजना की राशि नहीं भेजी जाती थी। जबकि 6496 आयकर दाता योजना का लाभ ले रहे थे।
जानकारी होते ही शासन से वसूली का आदेश आ गया
उन्होंने बताया कि इसकी जानकारी होते ही शासन से वसूली का आदेश आ गया। ऐसे में सभी आयकर दाताओं से रिकवरी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उप कृषि निदेशक ने बताया कि अब तक 679 आयकर दाताओं ने सम्मान निधि योजना की राशि खाते में जमा कर दी है। जबकि शेष के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। साथ ही उनके खाते से भी रिकवरी की कार्यवाई की जा रही है।
पीएम सम्मान निधि के लाभार्थी की संख्या
कुल पात्र लाभार्थी 526374
आयकर दाता 6814
वापसी राशि देने वाले किसान 679
दंपत्ति नहीं ले सकते योजना का लाभ
उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि पहले पति और पत्नी दोनों योजना का लाभ लेते थे।।इसकी जानकारी बाद में जांच के दौरान हुई। उन्होंने बताया कि पति और पत्नी में से सिर्फ एक लोग ही योजना का लाभ ले सकते हैं। ऐसे लोगों से भी वसूली शुरू कर दी गई है।
पढ़ें-बाराबंकी: यूपी एहसास फूड बैंक की ओर से 70 बेसहारा बच्चों और महिलाओं को दी गई राशन किट
