अयोध्या: CMO को निरीक्षण में गैरहाजिर मिले डॉक्टर और स्टाफ, वेतन काटने के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। शासन के रुख को देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कवायद की जा रही है। इसी के चलते शनिवार को सीएमओ ने डॉ अजय राजा ने प्रात: सीएचसी हैरिंगटनगंज का भ्रमण किया। उन्होंने सीएचसी भ्रमण में सीएचसी पर ईलाज, दवाओं, इमरजेंसी सेवाओं, साफ सफाई, प्रसव सेवाओं और …

अयोध्या। शासन के रुख को देखते हुए जिले में भी स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाने के लिए कवायद की जा रही है। इसी के चलते शनिवार को सीएमओ ने डॉ अजय राजा ने प्रात: सीएचसी हैरिंगटनगंज का भ्रमण किया। उन्होंने सीएचसी भ्रमण में सीएचसी पर ईलाज, दवाओं, इमरजेंसी सेवाओं, साफ सफाई, प्रसव सेवाओं और अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और स्टॉफ के व्यवहार की जानकारी ली।

भ्रमण के दौरान सीएचसी पर तैनात कुछ चिकित्सक और अन्य स्टॉफ अनुपस्थित पाए गए। इस पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने चिकित्सा अधीक्षक से सभी अनुपस्थित चिकित्सकों और स्टॉफ का एक दिवस का वेतन काटने और स्पष्टीकरण प्राप्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अनाधिकृत अनुपस्थित को किसी भी स्थिति में स्वीकार नही किया जाएगा। सुधार न होने की स्थिति में और भी कड़ी कार्यवाही के लिए शासन को संस्तुत कर दिया जाएगा।

सीएमओ द्वारा सरकार की मंशा के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और उपलब्धता के लिए सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षकों को हॉस्पिटल में तैनात चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की समय से उपस्थिति, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता, सभी उपलब्ध लैब जांच सेवाएं आदि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि कहीं भी गड़बड़ी मिली तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें-प्रयागराज: गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर दहली संगम नगरी, एक की मौत, दो गंभीर

संबंधित समाचार