पुलिस संबंधी प्रकरणों में मौके पर जाएं अधिकारी: अयोध्या मंडलायुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद में शनिवार को थाना समाधान दिवस का अयोजन किया गया। नगर कोतवाली में मंडलायुक्त ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विशेष रूप से मारपीट, गुमशुदगी आदि शिकायतों सहित राजस्व से संबंधी प्रकरणों के मामले प्राप्त हुये। जिस पर उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आये राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व …

अयोध्या। जनपद में शनिवार को थाना समाधान दिवस का अयोजन किया गया। नगर कोतवाली में मंडलायुक्त ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने विशेष रूप से मारपीट, गुमशुदगी आदि शिकायतों सहित राजस्व से संबंधी प्रकरणों के मामले प्राप्त हुये। जिस पर उन्होंने कहा कि समाधान दिवस में आये राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में पुलिस व राजस्व टीम के सहयोग से मामलों के निस्तारण किया जाये। साथ ही अन्य पुलिस संबंधी प्रकरणों में मौके पर जाकर समस्या का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।

मंडलायुक्त ने कहा कि जो शिकायतें निस्तारित हो चुकी हैं, उनसे फीडबैक लिया जाए व थाने पर आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुनकर जल्द निस्तारण किया जाए। मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार सर्किल के तीनों थानों कुमारगंज, इनायतनगर और खंडासा मुख्यालयों पर आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्रों से 69 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की, जिनमें से तीन मामले का निस्तारण तत्काल मौके पर करा दिया गया।

कुमारगंज थाने पर एसडीएम विजय प्रताप सिंह व सीओ आरके श्रीवास्तव की अध्यक्षता और थानाध्यक्ष वीर सिंह यादव की मौजूदगी में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 20 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की। एक मामले का तत्काल मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। इनायतनगर थाना मुख्यालय पर प्रभारी निरीक्षक अमरजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 28 फरियादियों ने अपनी शिकायतें पेश की।

जिनमें एक मामले का तत्काल मौके पर निस्तारण करा दिया गया। खंडासा थाने पर थानाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित थाना समाधान दिवस में थाना क्षेत्र से 21 शिकायतें पेश हुई। पुलिस विभाग में संबंधित एक मामले का तत्काल मौके पर ही निस्तारण थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने करा दिया।

पढ़ें-अयोध्या विजन डाक्यूमेंट 2047 : प्रगति कार्यों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा, कहा तेजी से किया जाये एयरपोर्ट का निर्माण कार्य

संबंधित समाचार