अमरोहा : धनौरा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर, दी चेतावनी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मंडी धनौरा (अमरोहा),अमृत विचार। शनिवार को प्रशासन द्वारा धनौरा-चांदपुर स्टेट हाईवे स्थित दुकानों के बाहर नाले पर अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने तोड़फोड़ से बचने के लिए अभियान शुरू होने के पहले ही अपने टिनशेड हटा लिए। कुछ दुकानों के आगे किए स्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारियों …

मंडी धनौरा (अमरोहा),अमृत विचार। शनिवार को प्रशासन द्वारा धनौरा-चांदपुर स्टेट हाईवे स्थित दुकानों के बाहर नाले पर अतिक्रमण को हटाया गया। कुछ दुकानदारों ने तोड़फोड़ से बचने के लिए अभियान शुरू होने के पहले ही अपने टिनशेड हटा लिए। कुछ दुकानों के आगे किए स्थायी अतिक्रमण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। इस दौरान नगरपालिका कर्मचारियों ने कुछ दुकानदारों के चालान काट कर जुर्माना भी वसूला।

धनौरा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर
धनौरा में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर

नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल नेअतिक्रमण करने वालों को कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि यदि नाले के आगे फिर से अतिक्रमण किया गया तो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कराया जाएगा। इस मौके पर एसडीएम अरूण कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी विजेंद्र सिंह पाल, उमेश कुमार, सोनू कुमार, विशाल शर्मा, अमर सिंह रामेश्वर यादव व अमर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

अवैध प्लाटिंग पर चला प्रशासन का बुलडोजर
हसनपुर। प्रशासनिक अधिकारियों ने अभियान चलाकर अवैध प्लाटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त करा दिया। कार्रवाई से जमीन के धंधेबाजों में हड़कंप मचा रहा। कुछ लोग अपने राजनीतिक संरक्षण की ओर दौड़ पड़े। अमृत विचार की खबर का संज्ञान लेने के बाद प्रशासन ने गांव हैबतपुर मार्ग स्थित एक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया। अधिकारियों का दावा है कि हसनपुर में हो रही प्लॉटिंग अधिकतर अवैध है और इन अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के दौरान नायाब तहसीलदार केके चौरसिया, कानूनगो देशराज सिंह,लेखपाल पंकज कुमार, दीपक, विवेक गौड़, गौरव, सत्येंद्र सहित पुलिस बल मौजूद रहा। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया किनगर में अवैध प्लाटिंग की शिकायतें मिल रही थीं। जांच कराने पर पता चला कि धारा 80, कम स्टॉप एवं अनुमति के बिना प्लाटिंग की गई है। जिस पर राजस्व टीम द्वारा मौके पर जाकर एक अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त कराया गया है और यह अभियान नगर के चारों कोनों पर चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें : अमरोहा: तीसरे दिन भी चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी की गरज सुनते ही दुकानदारों मे मचा हड़कंप

संबंधित समाचार