संभल : अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश, प्रधान व उसका पुत्र गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल,अमृत विचार। हयातनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। शनिवार को पुलिस ने हैबतपुर गांव में ग्राम प्रधान के घर के पीछे छापा मारा। मौके से पुलिस ने निर्मित और अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। मौके से भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पिता व …

संभल,अमृत विचार। हयातनगर पुलिस ने अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। शनिवार को पुलिस ने हैबतपुर गांव में ग्राम प्रधान के घर के पीछे छापा मारा। मौके से पुलिस ने निर्मित और अर्द्धनिर्मित तमंचे बरामद किए। मौके से भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी पिता व पुत्र हैं। इनमें पिता ग्राम प्रधान है। शनिवार को मामले का खुलासा करने के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश सोलंकी को मुखबिर से हैबतपुर गांव में प्रधान के घर के पीछे मकान में अवैध शस्त्रों का निर्माण होने की सूचना मिली। इस पर उपनिरीक्षक बाबूराम सैनी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस ने मुखबिर की ओर से बताए गए स्थान पर छापा मारा। छापे की भनक लगते ही आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे। भाग रहे दो आरोपियों को पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान गांव हैबतपुर के ग्राम प्रधान तसलीम पुत्र जहीर और उसके पुत्र नौमान के रूप में हुई।

मौके से पुलिस ने निर्मित और अर्द्धनिर्मित असलहा, कारतूस के अलावा शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के छापे से पहले पकड़े गए लोग अवैध शस्त्रों और उपकरणों को छुपाने में जुटे थे, लेकिन पुलिस ने उनको गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को गिरफ्तारी का खुलासा करने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

हैबतपुर ग्राम प्रधान तसलीम और उसके पुत्र नौमान को मुखबिर की सूचना पर अवैध शस्त्रों के साथ गिरफ्तार किया है। मौके से शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए हैं। पुलिस कार्रवाई के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।-राजेश सोलंकी, प्रभारी निरीक्षक, हयातनगर

ये भी पढ़ें : संभल : अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार