जौनपुर: महिला ने मासूम संग मालगाड़ी के सामने लगाई छलांग, मां-बेटी की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सिटी स्टेशन के मुरादगंज रेलवे क्रासिंग पर एक महिला ने अबोध बच्ची संग मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी होंगी। मृत महिला की उम्र करीब 28 वर्ष …

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के लाइन बाजार थाना क्षेत्र में सिटी स्टेशन के मुरादगंज रेलवे क्रासिंग पर एक महिला ने अबोध बच्ची संग मालगाड़ी के आगे छलांग लगाकर जान दे दी। दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।अनुमान लगाया जा रहा है कि दोनों मां-बेटी होंगी।

मृत महिला की उम्र करीब 28 वर्ष और बच्ची की लगभग दो वर्ष है। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात करीब पौने नौ बजे वाराणसी से सुल्तानपुर की तरफ जा रही मालगाड़ी के आने पर महिला ने बच्ची समेत पटरी पर छलांग लगा दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:-बरेली: महिला को जलाकर मारने का आरोप, अस्पताल में शव छोड़ ससुरालिए फरार

संबंधित समाचार