रुद्रपुर: चौथी बार सड़क पर निकले अफसर, सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर अभियान के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर एक बार फिर से नगर निगम प्रशासन जागा। शनिवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा सब्जी मंडी व बाजार क्षेत्र में घूमे। पॉलीथिन जब्त भी की गई लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कपड़े के थैले बांटकर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की गई। पॉलीथिन को …

रुद्रपुर, अमृत विचार। सिंगल यूज प्लास्टिक को लेकर एक बार फिर से नगर निगम प्रशासन जागा। शनिवार को नगर आयुक्त विशाल मिश्रा सब्जी मंडी व बाजार क्षेत्र में घूमे। पॉलीथिन जब्त भी की गई लेकिन चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। कपड़े के थैले बांटकर पॉलीथिन का प्रयोग न करने की अपील की गई।

पॉलीथिन को लेकर पिछले दो महीने में यह चौथा मौका था कि नगर निगम के अधिकारी बाजार में निकले। व्यापार मंडल के पदाधिकारी भी साथ थे। सबसे पहले टीम सब्जी मंडी पहुंची। टीम को देखकर बाजार क्षेत्र में खलबली मच गई। यहां पर सब्जी-फल विक्रेताओं के पास भारी मात्रा में पॉलीथिन मिली। टीम ने सारी पॉलीथिन जब्त कर ली, लेकिन कार्यवाही के नाम पर सिर्फ चेतावनी जारी की गई। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने दुकानदारों व बाजार में आये ग्राहकों को पॉलीथिन के खतरों के बारे में बताया। उन्होंने यह भी बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक से मानव शरीर में कैंसर ,शुगर ,हृदय रोग जैसी भयानक बीमारी को बढ़ावा मिल रहा है। उन्होंने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आह्वान किया। नगर आयुक्त ने कहा कि अबकी बार यदि पॉलीथिन पकड़ी गई तो जुर्माने आदि की कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान कपड़े के थैलों का नि:शुल्क वितरण किया गया। इसके बाद टीम मुख्य बाजार, गुड़ मंडी, पंजाबी मार्केट में भी घूमी और व्यापारियों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील की गई।

इस मौके पर सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी, राजू नबियाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, डिस्पोजल यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार अरोरा, महामंत्री तरनजीत सिंह, खैराती लाल, अमित डाबरा, पारस गाबा, अनुज छाबड़ा, गौरव अरोरा, चेतन चुघ, चंद्रपाल, नगर निगम के अमित नेगी, उदयवीर, गौतम सिंह मौजूद रहे।

बार-बार चेकिंग के बाद भी नहीं मान रहे व्यापारी
नगर निगम ने मार्च महीने में अभियान की शुरुआत की थी। जागरूकता के मकसद से अपर जिलाधिकारी ललित नारायण मिश्रा ने भी सड़कों से पॉलीथिन का कूड़ा उठाया था। गांधी पार्क क्षेत्र में नगर आयुक्त व सहायक नगर आयुक्त घूमे। इसके बाद फिर से व्यापार मंडल पदाधिकारियों को लेकर नगर आयुक्त ने विधवानी मार्केट क्षेत्र में कपड़े के थैले बांटें। पॉलीथिन का प्रयोग करने पर कार्यवाही की चेतावनी दी गई लेकिन अभी तक पॉलीथिन का प्रयोग नहीं रुका है।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव