कानपुर: गंगा बैराज पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

कानपुर: गंगा बैराज पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक की मौत, एक घायल

कानपुर। गंगा बैराज पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया, जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पीछे बैठी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कल्याणपुर के विनायकपुर …

कानपुर। गंगा बैराज पर तेज रफ्तार डंपर ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया, जिसमें उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे में पीछे बैठी सहेली गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। कल्याणपुर के विनायकपुर निवासी 24 वर्षीय प्रिया शर्मा शनिवार की सुबह पांडु नगर कच्ची बस्ती में रहने वाली सहेली कोमल बेदी के यहां जाने की बात कहकर घर से निकली।

बताया जा रहा है कि दोनों सहेलियां गंगा बैराज गईं थी। उन्नाव की ओर से कानपुर की तरफ आने पर पुल के नजदीक पीछे से आ रहे मौरंग लदे डंपर ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। टक्कर लगते ही दोनों युवतियां सड़क पर गिरी। डंपर ने स्कूटी चला रही प्रिया शर्मा को रौंद दिया, जबकि कोमल बेदी के सिर और हाथ में चोटें आई हैं। मृतक युवती नर्सिंग का कोर्स कर चुकी थी। परिवार में माता, पिता और दो छोटी बहने हैं। एसीपी कर्नलगंज त्रिपुरारी पांडेय ने बताया कि डंपर चालक को कब्जे में ले लिया गया। उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-हरदोई: राहगीर की सड़क हादसे में हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस