हरदोई: हाईवे पर पड़े शव की दूसरे दिन हुई शिनाख्त, पिता बोला- गांव के ही दो युवक बहाने से बुला ले गए थे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर पड़े पाए गए शव की शिनाख्त हो गई है। दूसरे दिन शव की शिनाख्त करने थाने पहुंचे पिता का कहना है कि गांव के ही दो युवक उसके बेटे को बहाने से बुला कर ले गए थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट …

हरदोई। बिल्हौर-कटरा हाई-वे पर पड़े पाए गए शव की शिनाख्त हो गई है। दूसरे दिन शव की शिनाख्त करने थाने पहुंचे पिता का कहना है कि गांव के ही दो युवक उसके बेटे को बहाने से बुला कर ले गए थे। उसके बाद से वापस नहीं लौटा। वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकती है।

बताते है कि शुक्रवार को बिल्हौर-कटरा हाई-वे मल्लावां रोड पर 28 वर्षीय युवक का शव पड़ा हुआ था। वहां आस-पास के दुकानदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले लिया था। इसके बाद से शव की शिनाख्त की कोशिशें की जा रही थी।शव मिलने की खबर सुनकर थाने पहुंचे रूदामऊ निवासी रामसनेही को फोटो दिखाया गया। उसने फोटो से शव की शिनाख्त दो दिन से लापता अपने बेटे सिब्लू के रूप में की।बेटे की मौत की खबर सुनते ही दहाड़ मार-मार रो रहे रामसनेही ने बताया कि गुरुवार की शाम को गांव के दो युवक उसके बेटे को बहाने से बुला ले गए थे।

उन्ही युवकों ने पूछने पर बताया था कि उन्होंने सिब्लू को उसी दिन शाम को पुलिया के पास छोड़ दिया था। इसके बाद से बुज़ुर्ग बाप अपने बेटे के लिए इधर-उधर भटकना घूम रहा था। पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर सच्चाई का पता चलेगा।

यह भी पढ़ें:-रामपुर : सड़क हादसे में महिला पुलिसकर्मी की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

संबंधित समाचार