बरेली: तीसरे दिन भी चार अवैध क्लीनिक सील
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने सीएमओ को एक सप्ताह में जिले में संचलित अवैध अस्पताल (बिना रजिस्ट्रेशन )और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से ही लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्रवाई करने में जुटी हैं। तीसरे दिन शनिवार को भी कई जगह पर छापेमारी करके चार अवैध क्लीनिकों को सील …
बरेली, अमृत विचार। जिलाधिकारी ने सीएमओ को एक सप्ताह में जिले में संचलित अवैध अस्पताल (बिना रजिस्ट्रेशन )और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद से ही लगातार स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्रवाई करने में जुटी हैं। तीसरे दिन शनिवार को भी कई जगह पर छापेमारी करके चार अवैध क्लीनिकों को सील किया गया।
नोडल अधिकारी डा. सौरभ ने बताया कि शनिवार को टीम ने देवचरा के पार्थ अस्पताल, भमौरा के विनोद खुद्दा क्लीनिक, बलिया के रविंद्रपाल क्लीनिक और राधे कृष्ण झोला छाप डाक्टर का क्लीनिक सील किया है। यह सभी बिना पंजीकरण के संचालित हो रहे थे। यहां पर कई अव्यवस्थाएं भी मिलीं। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से झोलाछापों में खलबली मची हुई है।
ये भी पढ़ें- बरेली: बिजली समस्याओं के समाधान के लिए जारी हुए हेल्पलाइन नंबर
