बरेली: हज कमेटी ने फीस सर्कुलर और फ्लाइट शेड्यूल किया जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। हज कमेटी आफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए फीस सर्कुलर और फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। लखनऊ से मदीना के लिए 6 जून से 15 जून तक फ्लाइट जाएंगी और वापसी जद्दा एयरपोर्ट से 14 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। वहीं प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वालों को …

बरेली, अमृत विचार। हज कमेटी आफ इंडिया ने हज यात्रा के लिए फीस सर्कुलर और फ्लाइट शेड्यूल जारी कर दिया है। लखनऊ से मदीना के लिए 6 जून से 15 जून तक फ्लाइट जाएंगी और वापसी जद्दा एयरपोर्ट से 14 जुलाई से 27 जुलाई तक होगी। वहीं प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वालों को इस बार एक लाख रुपये ज्यादा खर्च करने होंगे। यात्रा का खर्च सऊदी रियाल के मुकाबले रुपये की विनिमय दर के आधार पर तय होता है। रियाल के रेट तय होने के बाद लखनऊ से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरने वाले हज यात्रियों को 3 लाख 90 हजार 350 रुपये खर्च करने होंगे।

साल 2019 में प्रदेश से हज यात्रा पर जाने वालों को 2 लाख 90 हजार 850 रुपये खर्च करने पड़ते थे। बरेली से 378 आजमीनों को इस बार हज यात्रा पर जाने का मौका मिला है। हजयात्रा के लिए फीस के तौर पर आजमीन ने पहली और दूसरी किस्त जमा कर दी है। अब हज कमेटी इंडिया ने देश के अलग-अलग एयरपोर्ट से हजयात्रा की अलग-अलग फीस तय कर दी है।

बरेली हज सेवा समिति के संस्थापक पम्मी खान वारसी ने कहा कि आजमीन-ए-हज अपनी अपनी तैयारियों में लगे हुए है। हज के अरकान की जानकारी के लिए हज ट्रेनर हाजी यासीन कुरैशी से 9411007866 नंबर पर संपर्क करें। साथ ही हज यात्रा से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए हज सेवा हेल्पलाइन 8476910786 पर नजमुल एस आई खान से संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें- बरेली: तीसरे दिन भी चार अवैध क्लीनिक सील

 

 

 

 

संबंधित समाचार