बरेली: दरोगा के हटने के बाद चीता मोबाइल सिपाही करा रहे खनन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा में खनन की शिकायत के बाद दरोगा को हटा दिया गया है, इसके बाद भी अवैध खनन बंद नहीं हुआ है। अब चीता मोबाइल पर चलते वाले सिपाही अवैध खनन करा रहें हैं। उसके बदले रोज महेशपुर ठाकुरान के पास बने स्विमिंग पूल में उनकी मुर्गा पार्टी हो रही है। वहीं जिस युवक …

बरेली, अमृत विचार। रामगंगा में खनन की शिकायत के बाद दरोगा को हटा दिया गया है, इसके बाद भी अवैध खनन बंद नहीं हुआ है। अब चीता मोबाइल पर चलते वाले सिपाही अवैध खनन करा रहें हैं। उसके बदले रोज महेशपुर ठाकुरान के पास बने स्विमिंग पूल में उनकी मुर्गा पार्टी हो रही है। वहीं जिस युवक की शिकायत पर दरोगा को हटाया गया, उसे खनन माफिया अभी भी धमकी दे रहे हैं।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के रामगंगा नदी में लंबे समय से अवैध खनन किया जा रहा है। जिसे लेकर खनन माफिया के बीच कई बार खूनी संघर्ष में जान तक जा चुकी है। हाल ही में थाना सुभाषनगर के रोधी गांव में रहने वाले एक युवक ने इस मामले में जब वहा तैनात तत्कालीन दरोगा से इस बारे में बात की तो दरोगा ने खनन माफिया को उसका नाम बता दिया। उसके बाद खनन माफिया उसके दुश्मन बन गए। इस बीच दरोगा ने एक युवक के खेत से मिट्टी लेकर जा रहे दो ट्रैक्टर-ट्रालियों का सीज कर दिया था।

युवक ने इसके बदले में चौकी में कूलर लगवाने के साथ-साथ दरोगा को पांच हजार रुपये भी दिए थे। उसके बाद भी उसके ट्रैक्टर-ट्राली को सीज कर दिया गया। मामला सोशल मीडिया पर चलते के बाद दरोगा को चौकी से हटा दिया गया लेकिन अभी भी रामगंगा नदी से अवैध खनन जारी है। अब केवल रोधी गांव के ही रहने वाले माफिया खनन कार्य में लगे हैं।

मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है। कहां खनन हो रहा है। हमारे क्षेत्र में खनन हो रहा है तो मैं दिखवाता हूं।- सुनील अहलावत, थाना प्रभारी, सुभाषनगर

ये भी पढ़ें- बरेली: जल्द वेबसाइट नहीं बनने पर स्कूलों पर होगी कड़ी कार्रवाई

 

 

 

 

 

 

संबंधित समाचार