बरेली: सोलर पंप लगवाने के लिए आवेदन प्रक्रिया फिर से शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जनपद के कृषि विभाग में पंजीकृत किसान अनुदान पर सोलर पम्प की स्थापना करा सकते हैं। कोरोना काल में यह योजना बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर से योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। इसका लाभ पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ-पहले पम्प पाओ के आधार पर कृषकों का चयन …

बरेली, अमृत विचार। जनपद के कृषि विभाग में पंजीकृत किसान अनुदान पर सोलर पम्प की स्थापना करा सकते हैं। कोरोना काल में यह योजना बंद कर दी गई थी। अब एक बार फिर से योजना के तहत आवेदन शुरू हो गए हैं। इसका लाभ पहले बैंक ड्राफ्ट लाओ-पहले पम्प पाओ के आधार पर कृषकों का चयन किया जाएगा। जो किसान पहले अनुदान धनराशि के बैंक ड्राफ्ट उपलब्ध कराएंगे, वह पहले लाभान्वित होंगे।

प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाअभियान (पीएम कुसुम) योजना के तहत किसानों को सोलर फोटोवोल्टाइक इरीगेशन पंप के लिए 60 प्रतिशत का अनुदान दिया जाता है। 40 प्रतिशत लागत से किसान तीन से 10 एचपी (अश्व शक्ति) के पंप के लिए पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ लेते हैं।

जिले में करीब पांच पांच लाख किसान पंजीकृत हैं। पांच साल पहले यह योजना शुरू हुई थी, अब तक करीब 400 किसानों को लाभांवित किया जा चुका है। कोरोना काल में यह योजना बंद कर दी गई थी। जिस वजह से किसानों को लाभ नहीं मिल पा रहा था। उप कृषि निदेशक धीरेंद्र चौधरी ने बताया कि इस वित्त वर्ष में सोलर पंपों के वितरण की व्यवस्था की है।

इच्छुक किसान विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन पंजीकरण कराकर तीन से 10 एचपी के पंप अपनी जरूरत के हिसाब से खरीद सकते हैं। इसके लिए किसानों को पंप की पूरे कीमत का 40 प्रतिशत भुगतान करना होगा। बाकी 60 प्रतिशत भुगतान राज्य और केंद्र सरकार 30-30 प्रतिशत करेगी।

ये होंगी कीमतें
दो एचपी के पंप की कीमत एसी, डीसी सरफेस पंप की कीमत एक लाख 44 हजार 526 रुपये हो सकती है। जबकि दो एचपी सबमर्सिबल की कीमत एक लाख 47 हजार 927 रुपये तक हो सकती है। इसी तरह तीन एचपी एसी और डीसी पंप कीमत एक लाख 94 हजार 516 रुपये, पांच से 7.5 एचपी एसी सबमर्सिबल पंप की कीमत दो लाख 73 हजार 137 से तीन लाख 72 हजार 126 रुपये हो सकती है। 10 एचपी एसी सबमर्सिबल की कीमत चार लाख 64 हजार 304 रुपये निर्धारित की गई है। इसमें 60 प्रतिशत का अनुदान होगा जबकि 40 प्रतिशत का भुगतान किसान को करना होगा।

ये भी पढ़ें- बरेली: 70वीं बरेली जोन अन्तर्जनपदीय पुलिस हाॅकी प्रतियोगिता शुरू

 

 

संबंधित समाचार