ब्राजील में भूस्खलन और बाढ़ से 37 लोगों की मौत, हजारों हुए विस्थापित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ब्रासीलिया।  ब्राजील के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 37 लोगों की मौत हो गई और करीब पांच हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा ने शनिवार को बताया कि पूर्वोत्तर पेर्नम्बुको प्रांत की राजधानी रिसीफ़ी सिटी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं यहां बारिश से 35 लोगों …

ब्रासीलिया।  ब्राजील के पूर्वोत्तर क्षेत्र में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण 37 लोगों की मौत हो गई और करीब पांच हजार लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। स्थानीय नागरिक सुरक्षा ने शनिवार को बताया कि पूर्वोत्तर पेर्नम्बुको प्रांत की राजधानी रिसीफ़ी सिटी बारिश से सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं यहां बारिश से 35 लोगों की मौत हो गई और करीब एक हजार लोगों अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा हैं।

वहीं अलागोस प्रांत में बारिश में दो लोगों की मौत हो गई तथा चार हजार से अधिक लोगों को निकाला गया। इस बीच वर्षा जनित आपदाओं भी लोग हताहत हुए है। शनिवार को रिसीफ़ी में भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई, जबकि पास के कमाराजीबी शहर में एक अन्य भूस्खलन में छह अन्य लोगों की मौत हुई हैं। पेर्नम्बुको वाटर एंड क्लाइमेट एजेंसी के अनुसार, शनिवार को रिसीफी में 150 मिमी और कमाराजीबी में 129 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

परनंबुको में नागरिक सुरक्षा एजेंसी के कार्यकारी सचिव, लेफ्टिनेंट कर्नल लियोनार्डो रोड्रिग्स ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करके कहा कि राज्य में भूस्खलन या बाढ़ के जोखिम वाले क्षेत्रों में लगभग 32,000 परिवार रहते हैं। रेसिफे शहर में लोगों को शरण देने के लिए स्कूल खोल दिए गए हैं। राज्य सरकार ने कहा कि अलागोस में पिछले कई दिनों में भारी बारिश के प्रभाव के कारण 33 नगर पालिकाओं ने आपातकाल की घोषणा की है। राष्ट्रपति जेयर बोलसोनारो ने ट्वीट किया कि क्षेत्रीय विकास मंत्रालय और सशस्त्र बलों की टीम को ‘‘राहत और मानवीय सहायता’’ के लिए भेजा जाएगा।

 

 

ये भी पढ़ें : दक्षिणी चीन में मूसलाधार बारिश ने मचाई तबाही, 15 लोगों की मौत, तीन लापता

संबंधित समाचार