बदायूं: तमंचे के बल पर दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं/बिसौली, अमृत विचार। घर में घुसकर तमंचे के बल पर दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी का चालान करके मामला रफादफा कर दिया। पीड़ित ने सीओ से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली बिसौली की पुलिस चौकी दबतोरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीओ …

बदायूं/बिसौली, अमृत विचार। घर में घुसकर तमंचे के बल पर दो युवकों ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने शांतिभंग में आरोपी का चालान करके मामला रफादफा कर दिया। पीड़ित ने सीओ से शिकायत करके कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली बिसौली की पुलिस चौकी दबतोरी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने सीओ बिसौली शक्ति सिंह से शिकायत करके बताया कि 25 मई की रात गांव के दो युवक उनके घर में घुस आए। चारपाई पर युवती को दबोच लिया। कनपटी पर तमंचा रखते हुए मुंह बंद रखने की चेतावनी दी। एक युवक ने युवती के साथ गलत काम किया। इसी दौरान युवती की मां जाग गई। वह चीखी तो युवती के पिता भी जाग गए।

आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भाग गया। युवती ने डायल 112 को फोन करके पुलिस को घटना की जानकारी दी। 26 मई की सुबह युवती ने कोतवाली जाकर लिखित तहरीर दी। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर वापस भेज दिया। 27 मई को पुलिस ने आरोपी का शांतिभंग में चालान किया। दुष्कर्म की बजाय शांतिभंग में चालान के बारे में जानकारी होने पर पीड़ित युवती सीओ बिसौली से मिली। इसके बाद भी अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। युवती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई तो सोमवार को एसएसपी से शिकायत करेंगी।

ये भी पढ़ें- बिसौली: पदाधिकारी पकड़ने पर कोतवाली गेट पर धरना

 

संबंधित समाचार