बांग्लादेश में सड़क दुर्घटना में नौ लोगों की मौत, 15 घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ढाका। बांग्लादेश के बरिशल में रविवार को बस के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि घटना ढाका-बरिशाल राजमार्ग पर वजीरपुर उपजिला के सनुहार इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई। उन्होंने बताया कि पीड़ितों …

ढाका। बांग्लादेश के बरिशल में रविवार को बस के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से नौ लोगों की मौत हो गई और 15 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने आज यहां बताया कि घटना ढाका-बरिशाल राजमार्ग पर वजीरपुर उपजिला के सनुहार इलाके में सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुई।

उन्होंने बताया कि पीड़ितों की पहचान अभी नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि घायलों को शेर-ए-बांग्ला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वजीरपुर थाना प्रभारी अधिकारी अली अरशद ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि यूनीवार्ता को बताया कि जमुना लाइन परीबहन की एक बस चालक के वाहन पर नियंत्रण खो देने पर इलाके में एक पेड़ से टकरा गई थी। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हुई हैं।

जॉर्जिया में नदी में दो मोटरबोट की टक्कर में दो लोगों की मौत, तीन अन्य लापता
सवाना (अमेरिका)। अमेरिका में जॉर्जिया के तटीय इलाके में लंबी छुट्टी वाले सप्ताहांत की शुरुआत में शनिवार को दो मोटरबोट की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य लापता हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। कम से कम चार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं और एक अन्य व्यक्ति को चिकित्सा के लिए यूएस कोस्ट गार्ड हेलीकॉप्टर द्वारा एयरलिफ्ट किए जाने की सूचना मिली। उस व्यक्ति की स्थिति की तुरंत जानकारी नहीं मिल सकी। अधिकारियों ने ‘द सवाना मॉर्निंग न्यूज’ को बताया कि विलमिंगटन नदी पर सुबह करीब साढ़े दस बजे नौकाओं के बीच टक्कर हुई। एक नौका में छह लोग सवार थे और दूसरे में तीन लोग सवार थे। टक्कर की जानकारी जारी करने वाले चैथम आपातकालीन सेवा के प्रवक्ता ने कहा कि शनिवार दोपहर भी लापता लोगों की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें : इंडोनेशिया में नौका डूबने से 25 लोग लापता, तलाश जारी

संबंधित समाचार