मुरादाबाद : ससुराली बोले-भीख मांग या गलत काम कर, हमें दो लाख रुपये लाकर दे
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने वाली युवती से सात साल बाद ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये लाने को कहा। मायके से संबंध नहीं रखने वाली युवती ने इंकार किया तो मारपीट कर उसे तीनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। धमकी दी कि भीख मांग या गलत काम कर, मगर …
मुरादाबाद, अमृत विचार। प्रेम विवाह करने वाली युवती से सात साल बाद ससुराल वालों ने दहेज में दो लाख रुपये लाने को कहा। मायके से संबंध नहीं रखने वाली युवती ने इंकार किया तो मारपीट कर उसे तीनों बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। धमकी दी कि भीख मांग या गलत काम कर, मगर जब तक दो लाख रुपये लेकर नहीं आएगी तब तक घर में नहीं घुसने देंगे।
मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव में रहने वाली युवती ने सात साल पूर्व अपनी मर्जी से गांव के ही युवक से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद मायके वालों ने उससे सभी संबंध खत्म कर लिए। इस दौरान युवती तीन बच्चों की मां भी बन गई। ससुराल वालों का व्यवहार उसके प्रति काफी अच्छा था मगर कुछ समय से पति और ससुराल वालों के व्यवहार में तब्दीली आ गई। ससुराल वाले आए बिना दहेज की शादी के लिए ताने देने लगे। सास, ससुर, ननद उसके साथ मारपीट करने लगे। पति वर्तमान में आजमगढ़ में है।
आरोप है कि 27 मई की सुबह साढ़े आठ बजे सास, ससुर, ननदों ने उसके साथ मारपीट की और बच्चों के साथ घर से निकाल दिया। कहा कि अब तभी वापस आना जब अपने मां-बाप से दो लाख रुपये ला सको। पीड़िता ने समझाया भी कि शादी के बाद से वह मायके नहीं गई है। मायके वाले मुझसे कोई संबंध नहीं रखते हैं। ऐसे में मैं दो लाख रुपये कहां से लाकर दूं। तब ससुराल वालों ने कहा कि भीख मांग या गलत काम कर हमें दो लाख रुपये चाहिए। आरोपियों ने थाने जाने पर जान से मारने की धमकी भी दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी हेमंत कुटियाल ने महिला थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई करने का आदेश दिया है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : रंजिश के चलते युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका
