अयोध्या: बिना मान्यता के चल रहे दो दर्जन स्कूलों को नोटिस
अयोध्या। गैर मान्यता प्राप्त दो दर्जन से अधिक प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस थमाई गई है। चेतावनी दी गई है कि ऐसे स्कूलों पर सरकारी ताला डाल दिया जाएगा। फिर भी स्कूल संचालन करते पाए गए तो प्रतिदिन के हिसाब से भारी जुर्माने का प्राविधान किया गया है। …
अयोध्या। गैर मान्यता प्राप्त दो दर्जन से अधिक प्राथमिक व जूनियर स्कूलों को बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से नोटिस थमाई गई है। चेतावनी दी गई है कि ऐसे स्कूलों पर सरकारी ताला डाल दिया जाएगा। फिर भी स्कूल संचालन करते पाए गए तो प्रतिदिन के हिसाब से भारी जुर्माने का प्राविधान किया गया है।
बता दें कि स्कूलों के खुलने पर ऐसे स्कूलों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की तैयारी भी विभाग ने कर रखी है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि इन स्कूलों को नोटिस भेजकर कड़ी चेतावनी दी गई है। जिन स्कूलों को नोटिस दी गई उनमें 10 नगरीय क्षेत्र के और 16 ग्रामीण क्षेत्रों के है। खंड शिक्षा अधिकारियों के निरीक्षण में पाया गया है कि ऐसे स्कूलों में आपदा प्रबंधन के इंतजाम तक नहीं हैं। आग व भूकंप की स्थिति का सामना करने के लिए स्कूलों के पास खास उपाय नहीं हैं। स्कूलों की इमारतें भूकम्परोधी नहीं बनाई गई है। वहीं आग से बचाने के सयंत्र भी स्कूलों ने नहीं खरीद रखे हैं। शासन द्वारा निर्धारित मानकों की भी कमी पाई गई है।
शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए उठाया कदम
बीएसए ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए कदम उठाया गया है। ऐसे स्कूल जहां मानक के अनरुप शिक्षक व स्कूल भवन नहीं हैं। उन्हें शिक्षण प्रणाली से बाहर किया जाएगा।
पढ़ें-अमरोहा: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, एक घायल
