अलीगढ़: जेठ-जेठानी की पिटाई से परेशान महिला ने उठाया यह हैरान करने वाला कदम, मचा हड़कंप
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले भैंस बंधने को लेकर विवाहिता का उसके जेठ और जेठानी से विवाद हो और दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। जिसे लेकर मृतका काफी परेशन थी। इतना ही …
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में पारिवारिक कलह के चलते विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले भैंस बंधने को लेकर विवाहिता का उसके जेठ और जेठानी से विवाद हो और दोनों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी थी। जिसे लेकर मृतका काफी परेशन थी।
इतना ही नहीं विवाद के बाद हर रोज मृतका को परेशान भी किया जा रहा था, जिसके कारण उसने शनिवार रात को खुद को कमरे में बंद कर लिया और फांसी लगा ली। सुबह जब पति को संदेह हुआ तो उसने कमरे में जाकर देखा तो शव फंदे से लटका हुआ था। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इंस्पेक्टर सासनीगेट पंकज मिश्रा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: हिस्ट्रीशीटर ने सरेराह दौड़ाकर युवक को मारी गोली, इलाके में मचा हड़कंप
