बहराइच: दबंगों ने रंजिश में ग्रामीण को पीटा, केस दर्ज
बहराइच। रानीपुर तिलक गांव निवासी ग्रामीण को दबंगों ने रंजिश में पिटाई कर दी। बचाने दौड़े भाइयों को पीटा। इसके बाद 10 हजार रूपए नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर तिलक निवासी बच्चाराम बेटा गुरुदयाल का गांव के ही गरीबे …
बहराइच। रानीपुर तिलक गांव निवासी ग्रामीण को दबंगों ने रंजिश में पिटाई कर दी। बचाने दौड़े भाइयों को पीटा। इसके बाद 10 हजार रूपए नकदी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पयागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रानीपुर तिलक निवासी बच्चाराम बेटा गुरुदयाल का गांव के ही गरीबे आदि से रंजिश चल रही है। शनिवार देर रात को गरीबे अपने सहयोगी दद्दन और पंकज के साथ लाठी और डंडे लेकर पहुंचे। सभी ने बच्चा राम की पिटाई शुरू कर दी।
बचाने दौड़े सियाराम और मायाराम को भी पीटा। इसके बाद बच्चाराम के पास भैंस बिक्री की रखी 10 हजार रुपए नकदी छीनकर फरार हो गए। घायलों ने थाने पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मारपीट और धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
बच्चा राम का कहना है कि लूट और प्राण घातक हमले का पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया है। थानाध्यक्ष राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि विवेचना के दौरान धाराएं बढ़ सकती हैं। मामले की जांच चल रही है।
पढ़ें-आजमगढ़: दुकानदार और ग्राहक के बीच ‘सुविधा शुल्क’ को लेकर हुई मारपीट
