रामपुर : हज यात्रा का मुबारक सफर 300 को होगा नसीब, 12 यात्रियों को ओवरऐज में रोका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। आजमीन-ए-हज के प्रशिक्षण में आए तीन सौ हज यात्रियों को मौलाना अंसार अहमद कासमी ने घर से चलने के बाद हज करने और घर वापस आने तक पूरे सफर का तरीका बताया। इसके अलावा हज के दौरान किन मकामात की क्या अहमियत है इसके बारे बताया गया। तल्मियाह बार-बार याद कराया गया। …

रामपुर, अमृत विचार। आजमीन-ए-हज के प्रशिक्षण में आए तीन सौ हज यात्रियों को मौलाना अंसार अहमद कासमी ने घर से चलने के बाद हज करने और घर वापस आने तक पूरे सफर का तरीका बताया। इसके अलावा हज के दौरान किन मकामात की क्या अहमियत है इसके बारे बताया गया। तल्मियाह बार-बार याद कराया गया। बुधवार से हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस और सीजनल इंफ्लएंजा के टीके लगाए जाएंगे इसके अलावा पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी।

शहर के दोमहला रोड स्थित अंजुमन इस्लाहे कौम में हज यात्रियों के लिए आखिरी शिविर लगाया गया। इससे पहले लगे शिविरों में हज यात्रियों को मदीने का सफर, उमरे का तरीका, हज का तरीका बताया गया। रविवार को लगाए गए शिविर में हज यात्रियों को हज के पूरे सफर के बारे में बताया गया। हज यात्रियों को तल्मियाह याद कराया गया। बुधवार को अंजुमन इस्लाहे कौम में आजमीन ए हज को टीके लगाए जाएंगे।

शाहिद शम्सी ने बताया कि आजमीने हज को लेकर भारत से पहली फ्लाइट छह जून को उड़ान भरेगी। प्रशिक्षण शिविर के दौरान हज कमेटी के कंवीनर बाबू उबैदुल हक ,शाहिद शम्सी, साजिद उल हक, आसिम राज, इमरान सलीम, असद उल हक, तौसीफ इरफान, डा. परवेज समेत काफी लोग मौजूद रहे। शाहिद शम्सी ने बताया कि करीब 35 लोगों की टीम फीसबीलिल्लाह आजमीने हज की खिदमत करती है।

उन्होंने बताया कि आजमीने हज के लिए पांच प्रशिक्षण शिविर लगाए गए। रविवार को आखिरी प्रशिक्षण लगाकर दौराने हज शरीयत के मुताबिक क्या करना है हज यात्रियों को पूरी जानकारी दी गई है। बताया कि पहले 312 हज यात्रियों को जाना था लेकिन, 12 यात्रियों की आयु 65 साल से अधिक होने के कारण उनका जाना कैंसिल कर दिया गया है। अब रामपुर से तीन सौ आजमीने हज मक्का के सफर पर जाएंगे।

स्वार और जिला अस्पताल में लगेंगे टीकाकरण शिविर
पहली जून को अंजुमन इस्लाहे कौम में टीकाकरण शिविर लगेगा। दो जून को स्वार में टीकाकरण शिविर लगेगा इस बार टांडा में टीकाकरण शिविर नहीं लगेगा। क्योंकि इस साल टांडा से महज दस पंद्रह हज यात्री हैं। सीएमओ डा. एसपी सिंह ने बताया कि चार जून को जिला अस्पताल में टीकाकरण शिविर लगाया जाएगा। आजमीने हज को टीकाकरण के अलावा पोलिया खुराक भी पिलाई जाएगी।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: हज का खर्चा बढ़ा, छह जून से सऊदी अरब की रवानगी शुरू

संबंधित समाचार