पुष्पा कमल दहल ने दी ओली को चुनौती, कहा- अपनी पार्टी के दम पर प्रधानमंत्री बन कर दिखाए

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काठमांडू। सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्पा कमल दहल ने सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को अपनी ही पार्टी के दम पर प्रधानमंत्री बनने की चुनौती दी है। पार्टी की प्रतिनिधि सभा को सम्बोधित करते हुये दहल ने कहा कि ओली अतीत में दो बार उनकी पार्टी की मदद से प्रधानमंत्री बन चुके है ना कि …

काठमांडू। सीपीएन-माओवादी सेंटर के अध्यक्ष पुष्पा कमल दहल ने सीपीएन-यूएमएल अध्यक्ष केपी शर्मा ओली को अपनी ही पार्टी के दम पर प्रधानमंत्री बनने की चुनौती दी है। पार्टी की प्रतिनिधि सभा को सम्बोधित करते हुये दहल ने कहा कि ओली अतीत में दो बार उनकी पार्टी की मदद से प्रधानमंत्री बन चुके है ना कि स्वयं की पार्टी के दम पर।

उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि नेशनल असेंबली और स्थानीय चुनावों में उनकी पार्टी की हार के बाद ओली को अपनी गलतियों का एहसास होगा पर, ओली अहंकारी बने रहे। उन्होंने कहा कि वह अन्य यूएमएल नेताओं के साथ सहयोग कर सकते हैं, लेकिन ओली के साथ नहीं।

उन्होंने लोगों के संघर्ष के योगदान को कम करके न आंकने की चेतावनी देते हुये आरोप लगाया कि पार्टी की अन्दुरुनी कलह के चलते प्रतिनिधि सभा को भंग किया गया। उन्होंने संविधान के इस प्रावधान को भी बदलने की जरूरत बतायी जहां संघीय और प्रांतीय सरकारों के पास संसदीय प्रणाली के स्थान पर स्थानीय सरकारों के पास राष्ट्रपति शासन प्रणाली है।

ये भी पढ़ें:- बैकफुट पर आई सरकार, वापस ली Aadhaar पर जारी नई एडवाइजरी 

संबंधित समाचार