हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी छह विधानसभा क्षेत्रों में निकालेगी ‘मिलो, जुड़ो, बदलो जनसंवाद यात्रा’
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की जनपद नैनीताल इकाई जून माह में नैनीताल के छह विधानसभा क्षेत्रों में ‘मिलो, जुड़ो, बदलो जनसंवाद यात्रा’ निकालेगी। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, 60 प्लस आयु के हर नागरिक को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन देने की मांग को लेकर 11 जून को बुद्ध …
हल्द्वानी,अमृत विचार। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी की जनपद नैनीताल इकाई जून माह में नैनीताल के छह विधानसभा क्षेत्रों में ‘मिलो, जुड़ो, बदलो जनसंवाद यात्रा’ निकालेगी। पैरामिलिट्री फोर्स, पुलिस, सरकारी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन बहाल करने, 60 प्लस आयु के हर नागरिक को सामाजिक सुरक्षा के तहत पेंशन देने की मांग को लेकर 11 जून को बुद्ध पार्क में धरना देगी।
पार्टी के ज़िला अध्यक्ष प्रकाश उनियाल की अध्यक्षता एवं महासचिव लालमणि के संचालन में संपन्न बैठक में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रभात ध्यानी ने वर्तमान सामाजिक, राजनीति परिदृश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों के कारण देश एवं प्रदेश गंभीर सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक संकट से गुजर रहा हैं। सभी लोग सरकार की नीतियों के कारण परेशान हैं, ऐसे में लोगों के बीच जाकर उनसे संवाद कर उनके सवालों को लेकर उन्हें एकजुट करने की जरूरत है। बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने तथा जनता के सवालों को लेकर आंदोलन करने की बात कहीं।
हर विधानसभा में 3 दिन होगा लोगों से संवाद
बैठक में जनता से संवाद कायम करने के लिए 15 जून के बाद जनसंवाद यात्रा का आयोजन करने और विभिन्न मांगों को लेकर बुद्ध पार्क, हल्द्वानी में धरना प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया। बैठक में मोहनलाल आर्य, किशन सिंह, सुरेश उनियाल, एसआर टम्टा, परमानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
