Breaking News: पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या, कल ही वापस ली गई थी सरकारी सुरक्षा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पंजाब। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर मानसा के जवाहरपुर गांव में उन पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधासभा का चुनाव भी लड़े थे। बताया जा …

पंजाब। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक कथित तौर पर मानसा के जवाहरपुर गांव में उन पर फायरिंग हुई थी। जिसके बाद गंभीर हालत में गायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मूसेवाला कांग्रेस के टिकट पर विधासभा का चुनाव भी लड़े थे।

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया। इस अटैक में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे। सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे। एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था। चश्मदीदों के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की।

पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और हमले के संबंध में चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है, शूटर्स की पहचान की कोशिश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश भी जारी है। सिद्धू की हत्या पर बीजेपी नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मूसेवाल की सुरक्षा क्यों हटाई गई? सिरसा ने आरोप लगाते हुए कहा कि मान सरकार की लापरवाही की वजह से सिंगर की हत्या हुई है। ये भगवंत मान सरकार की सबसे बड़ी लापरवाही है।

ये भी पढ़ें- बैकफुट पर आई सरकार, वापस ली Aadhaar पर जारी नई एडवाइजरी 

संबंधित समाचार