मुरादाबाद: करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का सरिया एचटी लाइन से छू गया। उसमें करंट आने से सरिया ले जा रहा युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत में फिलहाल सुधार है। गांव गदईखेड़ा के पूरन पुत्र कृष्णपाल ने …

मुरादाबाद, अमृत विचार। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान का सरिया एचटी लाइन से छू गया। उसमें करंट आने से सरिया ले जा रहा युवक बुरी तरह झुलस गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के अनुसार युवक की हालत में फिलहाल सुधार है।

गांव गदईखेड़ा के पूरन पुत्र कृष्णपाल ने बताया कि वह अपना मकान बनवा रहे हैं। पड़ोसी गांव रनियाठेर निवासी राज मिस्त्री महेश बना रहा है। पूरन के अनुसार वह स्लैब का सरिया उठाकर ले जा रहा था।

सरिया घर के पास की एचटीलाइन से छू गया। इससे सरिया में उतरे करंट की चपेट में आकर पूरन बुरी तरह झुलस गया। राज मिस्त्री महेश भी चोटिल हो गया। गनीमत रही कि करंट आते ही पूरन के हाथ से सरिया छूट कर दूर जा गिरा। इसके बाद परिजन पूरन को लेकर जिला अस्पताल दौड़े। चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें:- भाजपा कार्यसमिति की बैठक के दौरान पानी पीने से रोक तो भड़क गया शख्स, उप मुख्यमंत्री से करने लगा शिकायत

संबंधित समाचार