नैनीताल में पर्यटकों की भीड़ बढ़ने पर डीएम ने लिया फैसला, अपर माल रोड पर तीन घंटे वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल,अमृत विचार। जिला प्रशासन ने पर्यटकों की आमद को देखते हुए अपर माल रोड पर शाम छह बजे  से रात नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद करने का फैसला किया है। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि इस पर्यटन सीजन में नैनीताल में खासी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस वजह से …

नैनीताल,अमृत विचार। जिला प्रशासन ने पर्यटकों की आमद को देखते हुए अपर माल रोड पर शाम छह बजे  से रात नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद करने का फैसला किया है।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कहा कि इस पर्यटन सीजन में नैनीताल में खासी तादाद में पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस वजह से अपर माल रोड पर वाहनों का संचालन होने से दुर्घटना की आशंका है। उन्होंने कहा कि अमूमन शाम छह से रात आठ बजे तक अपर माल रोड पर वाहनों का संचालन ठप रहता है लेकिन पर्यटन सीजन में पर्यटकों की भीड़ को देखते हुए इसकी अवधि एक घंटा बढ़ा दी गई है। अब अपर माल रोड पर शाम छह बजे से रात नौ बजे तक वाहनों की आवाजाही पाबंदी रहेगी। उन्होंने इस आदेश को तत्काल प्रभावी करते हुए पुलिस प्रशासन से इसका पालन कराने के निर्देश दिए हैं।

संबंधित समाचार