रामनगर: बारात में दो पक्षों में चले जमकर लात-घूंसे, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। बारात में किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। ग्राम गांधीनगर मालधन निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि मालधन के गांधीनगर से एक बारात आमडंडा खत्ता गयी हुई थी। किसी बात को लेकर दो पक्षों में …

रामनगर, अमृत विचार। बारात में किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। ग्राम गांधीनगर मालधन निवासी संजय कुमार ने पुलिस को दी तहरीर देकर बताया कि मालधन के गांधीनगर से एक बारात आमडंडा खत्ता गयी हुई थी। किसी बात को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। बताया कि बीच बचाव में आए उनके भाई ओमप्रकाश के साथ भी कुछ लोगों ने लाठी डंडे के साथ मारपीट कर दी। मारपीट में उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।

घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार