लखनऊ: ललित कला अकादमी में नीता सिंह की कलाकृतियों ने मोहा दर्शकों का मन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र में मशहूर चित्रकार नीता सिंह की कलाकृतियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चित्रकला प्रेमियों को खूब आकर्षित किया। गत गुरुवार से लगी नीता सिंह की कला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। वह उम्दा साहित्यकार भी हैं। उनकी कलाकृतियों के मर्म …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लखनऊ स्थित राष्ट्रीय ललित कला अकादमी के क्षेत्रीय केंद्र में मशहूर चित्रकार नीता सिंह की कलाकृतियों की तीन दिवसीय प्रदर्शनी में चित्रकला प्रेमियों को खूब आकर्षित किया। गत गुरुवार से लगी नीता सिंह की कला प्रदर्शनी का रविवार को समापन हो गया। वह उम्दा साहित्यकार भी हैं। उनकी कलाकृतियों के मर्म को समझने के लिये सैंकडों की संख्या में पहुंचे कला प्रेमियों को पेंटिग्स के जरिए उकेरी गयी खूबसूरत छवियों ने गहरे से प्रभावित किया।

इस कला प्रदर्शनी में श्रीमती सिंह की बेहतरीन 50 पेंटिग्स प्रदर्शित की गई। पेटिग्स में नीता सिंह ने ‘एक्रेलिक रंगो’ से एक ओर भगवान बुद्ध की मनमोहक छवियों को उकेरा है, तो दूसरी ओर नृत्य की भाव भंगिमाओं के माध्यम से ‘रिदम और लाईफ’ को बडे प्रभावशाली रूप से चित्रित किया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन 27 मई को वरिष्ठ चित्रकार और कला समीक्षक अखिलेश निगम द्वारा किया गया था। निगम ने कहा कि नीता सिंह की कला में आध्यात्म और लय का सुंदर मिश्रण है।

उन्होंने कहा कि नीता सिंह एक स्वप्रशिक्षित एवं स्वंत्रत चित्रकार है। अब तक उनकी आठ एकल प्रदशर्नियां भारत, मारिशस और लंदन में लग चुकी है। नीता ने जीवन के विविध पहलुओं को कलाकृति के केनवास पर उकेरने के उम्दा प्रयास किये हैं। उनके प्रिय विषयों में बुद्ध, नृत्य और लोक जीवन शामिल है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर: अपनी रचनाधर्मिता से पहचाने जाते हैं कलाकार- सीताराम कश्यप

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज