कानपुर देहात में भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस ने कार को मारी टक्कर, पांच लोगों की दर्दनाक मौत
कानपुर। जनपद कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गयी। तीन अन्य रविवार की शाम दयानन्द गर्ल्स की स्कूली बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। कार में सवार चार की मौत हो गयी। तीन लोग घायल हो गये l घायलों को …
कानपुर। जनपद कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के रसूलपुर सड़क दुर्घटना में एक ही गांव के चार लोगों की मौत हो गयी। तीन अन्य रविवार की शाम दयानन्द गर्ल्स की स्कूली बस ने कार को सीधी टक्कर मार दी। कार में सवार चार की मौत हो गयी। तीन लोग घायल हो गये l घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जसोरा गांव की ईको कार गांव के आठ लोगों को लेकर कानपुर देहात एक पार्टी में शामिल होने को जा रहे थे।
घटना शाम सात बजे की है। जैसे ही वह रसूलपुर के सामने बाबूराम रुकमणी इंटर कॉलेज के सामने पहुंचे थे कि तेज रफ़्तार से आती स्कूली बस ने ईको कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ईको कार के परखच्चे उड़ गये। रोड पर पैदल चल रही 12 वर्षीय अंजली भी इस हादसे का शिकार हो गई I जिससे बस की टक्कर से किशोरी के दोनों पैर फैक्चर हो गए l
बस चलाक फरार हो गयाl चीख पुकार सुनकर राहगीर मदद को पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कार में फंसे चालक व सवारियों को निकाला। तब तक कार में सवार जसोरा निवासी राजेंद्र,(50) प्रदीप,(40)जगत पाल (50)व रिवांश (5) की मौत हो गयी थी l ईको कार में सवार अशोक, राजेंद्र, वंश लाल, व छोटे, समेत चार लोग घायल हो गए। घायलो को जिला अस्पताल भेज दिया गया l मूसानगर थाना प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि स्कूल बस को कब्जे में ले लिया गया है। चालक की तलाश जारी है।
सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ इस सड़क हादसे में 5 लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
यह भी पढ़ें:-जम्मू-कश्मीर में सड़क हादसा, ट्रैक्टर पलटने से दो लोगों की मौत
